DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad: प्रो० दीपक कुमार बने एस. एस. कॉलेज के प्राचार्य

Dr Deepak Kumar became S.S College Principal
Jehanabad: Prof. Deepak Kumar became S. S. college principal

जहानाबाद, 23 जनवरी 2025: मगध विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति के निर्देश पर आज एस एस कॉलेज (SS College) को डॉ दीपक के रूप में नये प्राचार्य मिले हैं। गुरुवार को प्रो० (डॉ०) दीपक कुमार ने एस. एस. कॉलेज, जहानाबाद (Jehanabad) के प्राचार्य का पदभार ग्रहण कर लिया। प्रो० कुमार को एस. एन. सिन्हा कॉलेज, बारसलीगंज का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि डॉ० दीपक कुमार (Dr Deepak Kumar) इसके पूर्व शिवदेनी साव कॉलेज कलेर , गया कॉलेज गया के प्राचार्य रह चुके हैं। इन्होंने उच्च शिक्षा संत स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली एवं दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की है, जिसमें एम. फिल एवं पीएचडी की डिग्री शामिल है। संस्कृत साहित्य के उद्भट विद्वान के रूप में अपनी पहचान बना चुके प्रो दीपक कुमार को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए अनेक संस्थाओं के द्वारा सम्मानित भी किया गया है।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध एवं नवाचार सहित शैक्षणिक समावेश पर रहेगा जोर:

प्राचार्य डॉ० कुमार ने मगध विश्वविद्यालय के कुलपति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस महाविद्यालय में मेरा ज़ोर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा , शोध एवं नवाचार,अतिरिक्त क्षमता निर्माण , नामांकन लक्ष्यों को प्राप्त करने एवं शैक्षणिक समावेशन पर रहेगा। साथ ही यूजीसी के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कॉलेज परिसर में मानवीय मूल्यों ओर नैतिकता की संस्कृति को यथासंभव समाहित करने की कोशिश करूंगा।


डॉ० कुमार के पद भार ग्रहण करने के अवसर पर मौजूद निवर्तमान प्रभारी प्राचार्य प्रो०( डॉ०) कृष्णानंद ने अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के साथ उनका हार्दिक स्वागत किया। उपस्थित सभी लोगों ने एक सुर में यही कहा कि कुलपति ने एस. एस. कॉलेज जैसे प्रतिष्ठित महाविद्यालय के प्राचार्य पद का दायित्व देकर उनकी प्रशासनिक क्षमता व कुशलता को प्रामाणिकता प्रदान की है। इस अवसर पर उपस्थित  सभी कर्मियों एवं प्राध्यापकों ने कहा कि डॉ० कुमार के कुशल प्रशासनिक नेतृत्व में काम करने के मिले अवसर को वे अपना सौभाग्य समझते हैं साथ हीं उन्होंने प्राचार्य को हरसंभव सहयोग करने का वादा किया।

महाविद्यालय परिवार ने जताई खुशी:

इस अवसर पर मौजूद शिक्षकों और कर्मचारियों ने आश्वासन दिया कि वे नए प्राचार्य के नेतृत्व में महाविद्यालय की प्रगति में अपना पूरा सहयोग देंगे। इस कार्यक्रम में डॉ० बाल भगवान शर्मा, डॉ० विनोद कुमार रॉय, प्रो० प्रवीण दीपक, डॉ० कमल कुमार, डॉ० अंशु कुमार मल्लिक, डॉ० अविनाश कुमार, सुनील कुमार सिंह, अनिल कुमार द्विवेदी, सुबोध कुमार सुमन, नीरज कुमार, रामजीवन पासवान, प्रेम कुमार सहित कई गणमान्य शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े: अवैध आरा मीलों पर लगेगी रोक, वन संरक्षण टास्क फोर्स की बैठक में डीएम ने दिए सख्त निर्देश

यह भी पढ़े: बिहार की बेटी को मॉरीशस में सम्मान, हिंदी ने दिलाई अंतरराष्ट्रीय पहचान

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News