DW Samachar – Header
BREAKING

Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) In Hindi

आज का राशिफल
Aaj ka Rashifal - Horoscope - DW Samachar
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक- 23 जनवरी 2025

Digital Women Trust

दिन – गुरुवार

मेष

आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा, आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आपका लॉस हो सकता है। अपने पार्टनर से सतर्क रहें, नहीं तो आपको व्यापार-व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें।

वृषभ

आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ी पार्टनरशिप होने से आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पैतृक संपत्ति में आज आपको अधिकार मिल सकता है।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा, स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में किसी अपने के व्यवहार के कारण मन शांत रह सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई परिवर्तन न करें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ सकता है। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें, वाणी पर संयम रखें।

कर्क

आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए बाहर की यात्रा आदि पर जा सकते हैं, लेकिन वाहन चलाने में सावधानी बरतें, नहीं तो दुर्घटना के चांस हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा, व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं रहेगा।

सिंह

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे, किसी विशेष गेट्स का घर पर आना होगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा आर्थिक परिवर्तन आज आप कर सकते हैं। शेयर मार्केट में पैसे लगाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद खत्म होगा।

कन्या

आज आप अपने किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिससे आपको जीवन में नया मार्गदर्शन मिल सकता है। स्वास्थ्य के चलते आर्थिक स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा परिवर्तन न करें, नहीं तो नुकसान होने के चांस ज्यादा है। वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें, परिवार में पैतृक संपत्ति के कारण आपसी झगड़े की स्थिति बन सकती है।

तुला

आज आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं, वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, आपका पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा, पार्टनर से संबंध अच्छे रहेंगे।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बहुत दिन से जिस कार्य का सोच रहे हैं, किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आज आप कार्य काम पूरा होगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा, कोई नई कार्ययोजना बनेगी। परिवार में अपनों का साथ मिलेगा, पार्नटर से मतभेद दूर होंगे।

धनु

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत या पार्टनरशिप करना चाहते हैं, तो अपने पार्टनर के बारे में सही जानकारी होने पर ही कोई बड़ा निर्णय लें, नहीं तो नुकसान संभव है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको किसी को उधार देना नुकसानदायक रहेगा। पार्नटर से मतभेद हो सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई की चिंता बनी रहेगी, स्वास्थ्य को लेकर परिवार में खर्चा बढ़ सकता है।

मकर

आज आप स्वस्थ को लेकर कुछ परेशान रहेंगे, बीपी आदि के कारण आपके लिए शारीरिक कष्ट की स्थिति बन सकती है। परिवार में माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। परिवार में आज आपका सम्मान बढ़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र में किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपको नया रास्ता दिखाने वाली रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी, कहीं बाहर की यात्रा पर आज जा सकते हैं।

कुंभ

आज किसी अपरिचित व्यक्ति की बातों को सुनकर आप अपने पार्टनर पर कोई झूठा आरोप लगा सकते हैं, इस कारण आपका पार्टनर आपसे चिड़ सकता है। दूसरों की बातों पर भरोसा न करें। अपने साथी के साथ सौम्य व्यवहार रखें, नहीं तो आपका संबंध बिगड़ सकता है।

मीन

आज आप जिस कार्य के विषय में प्रयासरत हैं, आपका वह कार्य आज बिगड़ सकता है। विरोधी वर्ग आपके कार्यक्षेत्र में आपको परेशानी पहुंचा सकते हैं। साथ ही आपके सहयोगी लोगों से विवाद हो सकता है। व्यापार में गिरावट महसूस होगी, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में मतभेद संपत्ति को लेकर हो सकते हैं।

यह भी पढ़े: Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग)

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़