
बिहार सहित देश भर के शिक्षकों में खुशी की लहर
पटना अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक उत्तर प्रदेश भवन में संघ के राष्ट्रीय वरीय उपाध्यक्ष रामचंद्र डबास की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें प्रमुख रूप से राम अवतार पांडेय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष,सुशील कुमार पांडेय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, घनश्याम प्रसाद यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,विनोद कुमार ठाकरान राष्ट्रीय महासचिव, मनोज कुमार संयुक्त महासचिव, ठाकुरदास यादव उप महासचिव, बब्रुवाहन भोई राष्ट्रीय सचिव, अनुज त्यागी संगठन मंत्री सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य गण उपस्थित हुए ।आज की बैठक में सर्व समिति से उत्तर प्रदेश के श्री सुशील कुमार पांडेय जो अब तक कमेटी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया। विदित हो कि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद पिछले दिनों राष्ट्रीय अध्यक्ष रही गीता पांडेय द्वारा इस्तीफा दिए जाने के कारण रिक्त हो गई थी जिसे भारत भर के सभी राज्यों के प्राथमिक शिक्षक संघो के परामर्श के आलोक में राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में आज सर्वसमिति से सुशील कुमार पांडेय को अध्यक्ष निर्वाचित कर रिक्त पद को भर दिया गया है. सुशील कुमार पांडेय के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से देश भर के शिक्षकों सहित बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई है अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक ट्रस्ट अध्यक्ष तथा बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य अध्यक्ष वयो वृद्धि शिक्षक नेता श्री बृजनंदन शर्मा अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय सचिव एवं बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के वरीय उपाध्यक्ष श्री मिथिलेश शर्मा उपाध्यक्ष महादेव मिश्र उपाध्यक्ष दुलाल कांति नदी सचिव श्री आशीष कुमार सचिव अनंत कुमार राय सचिव जयप्रकाश चौधरी कार्यालय सचिव राजीव रंजन अंकेक्षक राम भूषण उपाध्याय एवं संघ के बिहार राज्य मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता प्रेमचंद्र ने बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से विज्ञप्ति जारी कर सुशील कुमार पांडेय को अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई दी एवं हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि श्री पांडेय काफी कर्मठ एवं होनहार व्यक्तित्व के धनी है इनके नेतृत्व में देशभर के शिक्षकों में एक नई ऊर्जा आएगी और यथाशीघ्र शिक्षकों को समस्याओं से मुक्त कराने में सुशील कुमार पांडेय एवं उनकी टीम बहुत ही कामयाब साबित होगी इस आशय की सूचना संघ की ओर से विज्ञप्ति जारी कर प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी प्रेमचंद्र ने दी
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












