DW Samachar – Header
BREAKING

Weather News: फिर से बदलेगा दिल्ली-NCR में मौसम,10 राज्यों में भयंकर बारिश के अलर्ट जारी

Weather News: फिर से बदलेगा दिल्ली-NCR में मौसम,10 राज्यों में भयंकर बारिश के अलर्ट जारी
North India Weather Update: Relief with a Twist as Rain Brings Cool Breezes, Lightning Kills 22 in Bihar

Weather to Change Again in Delhi-NCR, Heavy Rainfall Alert Issued for 10 States

देशभर का मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है, जिसके असर से आज 21 जनवरी की रात मौसम बदल जाएगा और अगले 2 दिन दिल्ली-NCR समेत 10 राज्यों में बारिश होने की संभावना होगी।
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिस कारण चल रही बर्फीली हवाओं ने दिल्ली तक कोल्ड वेव का कहर बरपा रखा था। लेकिन बीते दो दिनों में मौसम ने लोगों को काफी राहत दी है। दिल्ली समेत कई राज्यों में खिली धूप मिलने से तापमान काफी ऊपर चढ़ा है।

Digital Women Trust

अगले कुछ दिनों में होंगे बर्फबारी और आंधी तूफान के आसार

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में आज, कल और परसों भी बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं हरियाणा, राजस्थान में तूफानी हवाओं के साथ बिजली गिर सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में आंधी-तूफान के साथ भयंकर बारिश हो सकती है।

राज्यों में बारिश के अलर्ट

IMD के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और निचले क्षोभमंडल में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। पश्चिमी राजस्थान पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। एक और पश्चिमी विक्षोभ समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर एक्टिव होने वाला है। इसके असर से आज, कल और परसो 21 से 23 जनवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। गरज चमक के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।

इसके अलावा 22 और 23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने और बारिश होने की संभावना है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन मन्नार की खाड़ी और उससे सटे श्रीलंका के ऊपर मध्य क्षोभमंडल स्तर पर मजबूत हो रहा है। जिसके असर से तमिलनाडु तट पर उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही हैं। वहीं 23 जनवरी तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी है।

यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़े: BAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़