DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद पटना गया रेल खंड पर टेहटा के पास ट्रेन से गिरकर युवक हुआ घायल

Young man injured after falling from train near Tehta on Jehanabad Patna Gaya railway section

स्थानीय लोगों ने लाया सदर अस्पताल, गम्भीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर।

जहानाबाद जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, जहां पटना गया रेल खंड पर ट्रेन से अचानक युवक गिर पड़ा, जिसे स्थानीय लोगों ने तत्काल सदर अस्पताल जहानाबाद लाया, जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत गम्भीर स्थिति को देखते हुए पटना पी एम सी एच रेफर कर दिया। बताया जाता है कि पटना गया रेल खंड पर टेहटा स्टेशन के गुमटी के पास एक युवक अचानक ट्रेन से गिर पड़ा, जिससे रेलवे पटरी पर ही बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। इसी बीच स्थानीय लोगों को नजर पड़ा तो लोगों ने पहचान न होने के बाद भी सदर अस्पताल जहानाबाद लाया। जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज जारी किया गया। वही युवक अचेतावस्था में अपना नाम रघुनंदन तथा घर मखदुमपुर निवासी बताया है,जो किसी काम से पटना जा रहा था,जो टेहटा के पास ट्रेन से गिर पड़ा। वही गम्भीर स्थिति को देखते हुए डाॅक्टर ने पी एम सी एच पटना रेफर कर दिया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News