
जहानाबाद जिला पशुपालन पदाधिकारी प्रकोष्ठ में 21 वीं पशुधन गणना 2024 का जिलास्तरीय शुभारम्भ मा. प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुरुआत फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया गया।
जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ चन्द्रशेखर प्रसाद द्वारा संबोधित किया गया एवं जिला नोडल पशुगणना पदाधिकारी डॉ रानी कुमारी द्वारा 21 वीं पशुगणना 2024 को प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों द्वारा डिजिटल तरीके से करवाने हेतु जानकारी दी गई।
मोबाइल में एप के माध्यम से पशु गणना कार्य अक्टुबर 2024 से फरवरी 2025 तक पूर्ण करने की सीमा प्रस्तावित है। भारत सरकार के अतिमहत्वपूर्ण योजना में पशुगणना हर पांच वर्ष में की जाती है।
पशुगणना के आधार पर भारत सरकार/राज्य सरकार के पशुपालन से संबंधित कई महत्वपूर्ण कार्यों की आधारशिला रखी जाती है,और रणनीति तैयार की जाती है।
जैसे दवा का बजट, टीकाकरण कार्य, नये पशुचिकित्सालय का निर्माण, नये कृत्रिम गर्भाधान केन्द्रों का संचालन, चारा बीज की खरीददारी, प्रजातियों का वर्गीकरण एवं उन्नत नस्लों का विकास, रोजगार एवं आर्थिक वृद्धि दर इत्यादि। पशु गणना भारत जैसे कृषिप्रधान देश के लिए अतिमहत्वपूर्ण कार्य है।
इसे सफल बनाने के लिए सभी देशवासी वचनबद्ध हैं। कार्यक्रम में पशु शल्य चिकित्सक डॉक्टर अनीता कुमारी लिपिक संतोष उपाध्याय, अनुज कुमार, शिवजी, इन्द्रजीत कुमार, अजय कुमार रंजन, रंजीत पांडेय, नवनीत पांडेय, वीरेन्द्र कुमार सहित कई पशुपालक मौजूद थे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












