DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद में सड़क दुघर्टना में एक की मौत, दुसरे की स्थिति नाजुक

One dead in road accident in Jehanabad, condition of other is critical

हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार की मारी ठोकर,एक की घटना स्थल पर ही हुई मौत।

घटना काको बाजार की, घायल को सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

जहानाबाद जिले में सड़क दुघर्टना रुकने का नाम नहीं ले रहा है,कही न कही आए दिन सड़क दुघर्टना की मामला प्रकाश में आ रहा है।
इसी कड़ी में शुक्रवार की रात्रि जिले के काको थाना क्षेत्र के काको बाजार में हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार को जबरदस्त ठोकर मारी, जिससे घटना स्थल पर ही एक की मौत हो गई।हलाकी स्थानीय लोगों ने दोनों घायलावस्था में सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया, तथा दुसरे को भी गम्भीर स्थिति है,जिसका इलाज जारी है।

बताया जाता है कि काको थाना क्षेत्र के ग्राम सातनपुर निवासी अभिषेक कुमार एवं गु॑जन कुमार उर्फ सीडी कुमार ‌काको बाजार से बीते शुक्रवार की रात्रि करीब 09 बजे अपने घर लौट रहे थे कि अचानक विपरीत दिशा तेज रफ्तार से जे सी बी लोड एक हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार को जबरदस्त ठोकर मार दिया, जिससे बाइक सवार दोनों युवक बुरी तरह घायल हो बेहोश हो गया, वही स्थानीय लोगों ने हाइवा को पकड़ चालक सहित पुलिस को सुपूर्द कर दिया ।
वही काको नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल र॑जन प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दोनों युवक मोटरसाइकिल से अपने घर सातन पुर जा रहे थे कि काको बाजार में ही विपरीत दिशा से आ रही हाइवा ने ठोकर मारी, जिससे अभिषेक कुमार की मौत घटना स्थल पर ही हो गया,हलाकी दोनों को सदर अस्पताल में लाया गया है, दुसरे की भी स्थिति गम्भीर बताई गई है। वही उन्होंने बताया कि पुलिस हाइवा को जप्त कर लिया है। तथा दोनों युवक के परिजन भी घटना की खबर प्राप्त होते ही अस्पताल पहुंच चुके है।
वही घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजनों में चित्कार मचा हुआ है, तथा सभी को रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।
वही काको थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News