
आज सोमवार 21 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस रवाना होने वाले हैं। प्रधानमंत्री इस यात्रा के दौरान समूह के नेताओं और अन्य आमंत्रित अतिथियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।
पीएम मोदी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर रूस जा रहे हैं। यह इस साल उनकी दूसरी रूस यात्रा है।
22-23 अक्टूबर को होगा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन होगा

बता दें कि आने वाले 22 ओर 23 अक्टूबर को रूस के कजान शहर में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन होगा। संगठन के विस्तार के बाद यह इसका पहला शिखर सम्मेलन है। ब्रिक्स दुनिया की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ लाने वाला एक महत्वपूर्ण समूह है। मिस्त्र, ईरान, इथियोपिया और यूएई इसी साल इस संगठन में शामिल हुए हैं। भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा कि उनका देश ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ 40 अन्य नेताओं का स्वागत करने के लिए उत्सुक है।
द्विपक्षीय बैठकों में भी शामिल होंगे पीएम मोदी
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी में बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान कजान में ब्रिक्स सदस्य देशों के अपने समकक्षों और आमंत्रित नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की भी उम्मीद है। रूसी राष्ट्रपति के सहायक यूरी उशाकोव के अनुसार, कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में 24 देशों के नेता और कुल 32 देशों के प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे, जिससे यह रूस में आयोजित अब तक का सबसे बड़ा विदेश नीति कार्यक्रम बन जाएगा।
क्या है BRICS?

ब्रिक्स की शुरुआत जून 2009 में हुई थी। BRICS दुनिया की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ लाने वाला एक महत्वपूर्ण समूह है, जिसमें विश्व की 41 प्रतिशत आबादी शामिल है। विश्व जीडीपी का 24 प्रतिशत और विश्व व्यापार में 16 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है।
सितंबर 2010 में न्यूयॉर्क में BRIC विदेश मंत्रियों की बैठक में दक्षिण अफ्रीका को पूर्ण सदस्य के रूप में स्वीकार किए जाने के बाद BRIC समूह का नाम बदलकर BRICS (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) कर दिया गया।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












