DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद: लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत अपील से संबंधित मामलो की डीएम ने सुनवाई की, 2 मामलों का किया निष्पादन

Jehanabad: DM heard the cases related to appeal under Public Grievance Redressal Act, executed 2 cases

जहानाबाद : जिला पदाधिकारी, अलंकृता पांडे के द्वारा, उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में, जिला लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत अपील से संबंधित, कुल 08 मामलों की सुनवाई की गई। आज जिला लोक शिकायत निवारण अधिनियम से संबंधित 02 मामलो का निष्पादन किया गया है, जिसमें 01 मामला अंचल अधिकारी, काको का अतिक्रमणवाद से संबंधित था।

जिसमें प्रपत्र । एवं ।। में नोटिस संधारित कर दिया गया है तथा 01 मामला अंचल अधिकारी, मोदनगंज का भी अतिक्रमणवाद से संबंधित था, जिसमें भूमि का मापी कराकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। शेष 06 मामलों में, अंचल अधिकारी, जहानाबाद का 03 मामला, तीनों ही अतिक्रमणवाद से संबंधित, अंचल अधिकारी, मोदनगंज का 01 मामला जमाबंदी क़ायम करने से संबंधित, अंचल अधिकारी, हुलासगंज का 01 मामला अतिक्रमणवाद से संबंधित तथा कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद का 01 मामला, नाली के पानी निकासी से संबंधित है।

उक्त सभी छः मामलों पर गहन समीक्षोपरांत संबंधित लोक प्राधिकार को यदि आवश्यक हो तो स्थल पर जाकर भौतिक निरीक्षण करने का निदेश दिया गया तथा अगली निर्धारित तिथि को विस्तृत जांच प्रतिवेदन के साथ निश्चित रूप से उपस्थित होने का निदेश दिया गया।

आज के लोक शिकायत की सुनवाई में सभी प्राधिकार एवं परिवादी उपस्थित थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News