DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जिलाधिकारी के जनता दरबार में 84 आवेदन प्राप्त हुए, डीएम ने त्वरित निष्पादन का दिया आदेश

84 applications were received in the District Magistrate’s Janata Darbar, DM ordered for quick execution

जहानाबाद : जिला पदाधिकारी, अलंकृता पांडे के द्वारा, उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन कर जिले के आमजनों के परिवादों को सुना गया। आज जनता दरबार में कुल 84 परिवाद प्राप्त हुए। आज के जनता दरबार में प्रधानमंत्री आवास, भू-अर्जन, विद्युत, राजस्व, दुर्घटना पश्चात लाभ, अतिक्रमणवाद, आपसी विवाद, सहित अन्य कार्यालयों/योजनाओं से संबंधित है।

परिवादियों की समस्याओं को सुना गया एवं सभी संबंधित पदाधिकारियों को जनता दरबार में आए, सभी मामलों को विशेष रुप से ध्यान देते हुए, ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।

जनता दरबार में प्राप्त परिवाद, संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया एवं कुछ मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को दूरभाष पर सूचित करते हुए ,आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। वैसे मामले जो लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत आते हैं उन्हें सुनवाई हेतु पंजीकृत किया गया और ऐसे मामले जो इसके अंतर्गत नहीं है उन पर कार्रवाई हेतु, संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन करने एवं प्रतिवेदन भेजने के लिए निर्देशित किया गया।

इस दौरान अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राकेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, राहुल कुमार, डीवपीवओ, आईवसीवडीवएस, भू अर्जन पदाधिकारी, चांदनी कुमारी,सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग पूनम कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी, राजीव कुमार सिन्हा, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News