DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद: डीएम एवं एसपी ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का किया बाह्य निरीक्षण, सुरक्षा समेत अन्य सभी व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

जहानाबाद : भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं निर्वाचन विभाग, बिहार, पटना के निदेशानुसार जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह -जिला पदाधिकारी , अलंकृता पांडे तथा पुलिस अधीक्षक, अरविन्द प्रताप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से जिले के ई0वी0एम0/वी0वी0पैट वेयर हाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण किया गया।

मासिक बाह्य निरीक्षण के क्रम में वेयर हाउस परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा इत्यादि व्यवस्था पर जिला पदाधिकारी एवम् पुलिस अधीक्षक द्वारा संतोष व्यक्त किया गया।

उक्त निरीक्षण के दौरान, जिला अग्निशमन पदाधिकारी, जहानाबाद, प्रभा कुमारी, ई0वी0एम0/वी0वी0पैट के वेयर हाउस प्रभारी पदाधिकारी -सह-अवर निर्वाचन पदाधिकारी, जहानाबाद ,राहुल कुमार तथा जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

जहानाबाद से बरुण कुमार

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News