
# प्रमुख केंद्रीय योजनाओं और कार्यक्रमों के सही से क्रियान्वयन पर नज़र रखती है समिति
रंजीत राजन जहानाबाद रेड क्रॉस और गौशाला सहित कई संगठनों के है कार्यकारिणी समिति के सदस्य
जहानाबाद। केंद्रीय योजनाओं और कार्यकर्मों के सही क्रियान्वयन पर नजर रखने वाली जिला स्तरीय समिति दिशा के लिए सांसद सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने पत्रकार रंजीत राजन को सदस्य मनोनीत किया है। सांसद ने जहानाबाद के जिला पदाधिकारी को पत्र लिखकर अपने इस निर्णय से अवगत करा दिया है। रंजीत राजन के इस पद के मनोनयन पर जनमुक्ति आंदोलन के हरिलाल यादव, प्रसिद्ध चिकित्सक गिरिजेश कुमार ,रेड क्रॉस के सचिव राज किशोर शर्मा, वरीय पत्रकार मदन शर्मा, अधिवक्ता सह पत्रकार मुकेश कुमार गौतम ,संतोष श्रीवास्तव एवं जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीजानंदन प्रसाद समेत कई लोगों ने बधाई दी है। लोगों ने कहा कि जिला स्तर के इस महत्वपूर्ण समिति में सांसद ने एक वुद्धिजीवी का मनोनयन कर मेधा का सम्मान बढ़ाया है। इस समिति में वुद्धिजीवी वर्ग के सदस्य रहने से योजनाओं के क्रियान्वयन व निगरानी में सहूलियत मिलती है और अधिकारियों को भी इसका लाभ मिलता है। ज्ञात हो कि रंजीत राजन जहानाबाद रेड क्रॉस और गौशाला सहित कई संगठनों के कार्यकारिणी समिति के सदस्य हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












