DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

फार्मासिस्ट एवं लैब टेक्नीशियन के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

One day training and orientation program organized for pharmacists and lab technicians

जहानाबाद : जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान जहानाबाद में फार्मासिस्ट एवं लैब टेक्नीशियन को एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम अंतर्गत(IDSP) क्षेत्र में चलाए जा रहे रोग नियंत्रण कार्यक्रम के बारे में बताया गया। क्षेत्र में फैलने वाले संक्रामक बीमारी जैसे- जापानी इंसेफेलाइटिस, टाइफाइड, डायरिया, मीजल्स, चिकन पॉक्स आदि पर भी जानकारी दिया गया। ताकि क्षेत्र में रोग को पहचान कर जिला स्तर तक सूचना किया जा सके। जिससे समय रहते बीमारियों का निगरानी करते हुए निरोधात्मक एवं उपचारात्मक कार्रवाई की जा सके।

सभी संस्थान से आए लैब टेक्नीशियन को यह निर्देश दिया गया कि जो भी आपके लेबोरेटरी में संक्रामक बीमारी का जांच होती है उसको पूर्ण रूप में सही समय पर पोर्टल पर एंट्री करना सुनिश्चित करेंगे। प्रशिक्षण में आए हुए फार्मासिस्टों को निर्देश दिया गया कि अपने संस्थान अंतर्गत जितने भी ओपीडी /आईपीडी में संक्रामक बीमारियां देखी जा रही है उसका पूर्ण रूप में IHIP पोर्टल पर गुणवत्ता पूर्ण एंट्री समय करना या करवाना सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण के क्रम में राज्य स्तर, जिला स्तर एवं प्रखंड स्तर का रैंकिंग पर भी चर्चा की गई।

चर्चा में उपस्थित प्रतिभागी को डॉ देवेंद्र प्रसाद सिविल सर्जन जहानाबाद के द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक दिन रोग निगरानी कार्यक्रम अंतर्गत प्रतिदिन की जा रही बीमारियों का ऑनलाइन गुणवत्तापूर्ण P FORM एवं L FORM एंट्री आप लोग अपने स्तर से सुनिश्चित कराएंगे। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि आप अपने अपने संस्थान में दवा एवं जांच की सुविधा शत प्रतिशत उपलब्ध होना अनिवार्य हो। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला के सभी स्वास्थ्य संस्थान से दवा काउंटर फार्मासिस्ट एवं भंडार फार्मासिस्ट तथा लैब टेक्नीशियन को प्रशिक्षित एवं उन्मुखीकरण किया गया।

प्रशिक्षण डॉ देवेंद्र प्रसाद सिविल सर्जन जहानाबाद के निर्देश अंतर्गत किया गया। प्रशिक्षक के रूप में डॉ प्रमोद कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, आलोक कुमार, जिला एपिडेमियोलॉजीस्ट एवं सहयोग के रूप में जिला डाटा प्रबंधक, डी ई ओ एवं अन्य कर्मी शामिल थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News