
जहानाबाद भारत के राष्ट्रपिता “मोहनदास करमचंद गांधी” जिन्हें “बापू” या “महात्मा गांधी” के नाम से भी पूरी दुनिया जानती है के जन्मदिन के अवसर पर बच्चे, अभिभावक गण, शहर के गणमान्य लोगों एवं शिक्षक – शिक्षिकाओं ने मिलकर बड़े ही धूमधाम से “फ्लाइंग कलर्स एकेडमी “के प्रांगण में गांधी जयंती मनाया । बच्चों को गांधी के जीवन शैली, कार्य शैली और अपने देश को आजाद कराने में उनकी भूमिका से बच्चों को अवगत कराया गया ।
आज के इस मौके पर विद्यालय के निदेशक मोनल प्रवाल ने लोगों से मुखातिब होते हुए कहा कि हम बगैर इतिहास पढ़े भविष्य की योजना नहीं बना सकते । बच्चे हमारे देश के भविष्य निर्माता हैं । इन्हें इतिहास से सीखना है :-क्या करना है और क्या नहीं, क्या सत्य है और क्या झूठ, क्या सही है और क्या गलत ।
मोनल प्रवाल ने आए तमाम लोगों का आभार व्यक्त किया, साथ-साथ उन शिक्षक और शिक्षिकाओं को धन्यवाद भी दिया जिनके कारण आज का यह कार्यक्रम निर्विघ्न में रूप से सफल हुआ और शानदार रहा । जिन शिक्षिकाओं का आज विशेष रूप से योगदान था उनमें हैं विद्यालय की प्राचार्या नूतन शर्मा, शिक्षिका पूजा कुमारी, अमृता कुमारी, जे़बा परवीन एवं सुरभि कुमारी ।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












