DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

“बचपन” के बच्चों ने गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर मनाया गांधी जयंती

जहानाबाद:शहर के गांधी मैदान स्थित गांधी पार्क में जो इस जिले को एक गौरव प्रदान करता है, उसे आज कोई कैसे भूल सकता है ? आज के इस मौके पर जिले के पदाधिकारियों, अधिकारियों, शहर के हर बुद्धिजीवियों का यह प्रथम लक्ष्य होता है कि आज गांधी जयंती को भव्य कैसे बनाया जाए, उनका माल्यार्पण किया जाए और उन्हें पुष्पांजलि दी जाए । इस मौके पर बचपन के बच्चे – बच्चियों और शिक्षिकाओं ने भी गांधी पार्क में शरीक होकर आज के इस जयंती में अपनी भूमिका निभाई । सब ने माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित किये । बच्चों को गांधी से जुड़ी जानकारियां भी दी गईं, क्योंकि बचपन का यह मानना है कि बगैर इतिहास पढे़ हम भविष्य की कल्पना या भविष्य की सफल योजना नहीं बना सकते । बच्चे हमारे देश के भविष्य निर्माता हैं । इन्हें इतिहास से सीखना है कि:- क्या करना है क्या नहीं, क्या सत्य है और क्या झूठ, क्या सही है और क्या गलत । आज के इस मौके पर बच्चों के साथ जो शिक्षिकाएं मौजूद थीं उनमें हैं विद्यालय की प्राचार्या- शिक्षा श्रीवास्तव, शिक्षिका- शिक्षा श्रीवास्तव, रंजू कुमारी, स्वाति कुमारी और शीवानी कुमारी शामिल हैं ।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News