DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद:गांधी और शास्त्री के विचारों से ही होगा देश का सही मार्गदर्शन- अनुमंडल पदाधिकारी

Jehanabad: Only the thoughts of Gandhi and Shastri will guide the country properly – Sub-Divisional Officer

जहानाबाद पी पी एम स्कूल वेंकटेश्वर नगर राजा बाजार जहानाबाद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और और आधुनिक भारत के निर्माता यशस्वी प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जयंती समारोह मनाया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जहानाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार ने कहा कि आज देश या दुनिया जिस संक्रमण के दौर से गुजर रही है वैसे में गांधी और शास्त्री के विचारों की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है तथा उन्हीं के विचारों पर चलकर देश और दुनिया में शांति एवं खुशहाली लाई जा सकती है। इधर के दिनों में जिस प्रकार मानवीय मूल्यों का क्षरण हुआ है तथा पूरे देश दुनिया में हिंसा की लपटें बढ़ी है वैसे में गांधी एवं शास्त्री के विचार ही वह अस्त्र शस्त्र हैं जिसका संधान कर एक उन्नत एवं विकसित समृद्ध मानव जाति को विकसित किया जा सकता है। इस अवसर पर जहानाबाद के समाजसेवी तथा हम पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ वीरेंद्र ने गांधी एवं शास्त्री के विचारों के बारे में कहा कि उसकी आवश्यकता समाज में जितनी कल थी उतनी ही आज भी है। जहानाबाद के वरिष्ठ पत्रकार सह समाजसेवी संतोष श्रीवास्तव ने गांधी और शास्त्री को देवता की उपाधि देते हुए कहा ये दोनों आज के लिए सिर्फ आदर्श हो सकते हैं उनकी उपस्थिति अब काल्पनिक सी लगती है। विद्यालय की संचालिका सह लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ० इंदु कश्यप ने कहा हम सबको गांधी और शास्त्री बनकर अपनी समाज एवं राष्ट्र को मानवीय मूल्यों से विकसित करना होगा।

वहीं आज जहानाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी का स्थानांतरण के बाद उनको सम्मान समारोह के रूप में विदाई देते हुए सभी उपस्थित वक्ताओं ने अनमंडल पदाधिकारी विकास कुमार के कार्यकाल एवं उनके कृतित्व की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। नौकरी एक प्रक्रिया है जो आए हैं उन्हें एक दिन स्थानांतरित होकर जाना ही पड़ता है पर विकास कुमार ने कम समय में जिस तरीके से लोगों का दिल एवं विश्वास जीता वह बहुत ही काबिले तारीफ है और इसके लिए जहानाबाद उन्हें हमेशा याद रखेगा। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के द्वारा स्वागत गान गाकर किया गया। गांधी एवं शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के साथ बच्चों के द्वारा बनाई गई रंगोली का अवलोकन आगत अतिथियों के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी बहुत भावुक दिखे जहां उन्होंने बच्चों को सफलता के टिप्स दिए वहीं लोगों की आग्रह पर अपनी संगीत प्रेम की भी बानगी दिखाई। धन्यवाद ज्ञापन संस्था के प्रधान राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षाविद डॉ० एस के सुनील के द्वारा किया गया

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News