
केंद्र सरकार देशभर के शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने पर जो दे रही है। जल्द हीं देश के सभी शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान की नीति को लागू होने वाली है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक साझा एडवाइजरी जारी की है, जिसमे कहा गया कि सभी शिक्षण संस्थानों में तंबाकू मुक्त नीति का सख्ती से पालन किया जाए।
13-15 वर्ष के बच्चों में बढ़ रही तंबाकू की लत
भारत के युवाओं में तंबाकू के इस्तेमाल को लेकर बढ़ती चिंता को दूर करने की दिशा में सरकार का यह एक ठोस प्रयास है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने संयुक्त रूप से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से तंबाकू मुक्त शैक्षिक संस्थान (ToFEI) मैनुअल को सख्ती से लागू करने का आह्वान किया है।
यह पहल ग्लोबल यूथ टोबैको सर्वे (GYTS) 2019 की ओर से पेश किए गए आंकड़ों के बाद शुरू की गई है। सर्वे में कहा गया है कि देश भर में 13 से 15 वर्ष की आयु के 8.5% छात्र विभिन्न रूपों में तंबाकू के सेवन में लिप्त हैं।
चिंताजनक होती जा रही है देश की स्थिति
मौजूदा समय में भारत में 5,500 से अधिक बच्चे हर दिन तंबाकू का उपयोग करना शुरू कर रहे हैं। यह एक ऐसी आदत जो अक्सर अन्य नशीले पदार्थों के उपयोग तक बढ़ जाती है और यह अब काफी चिंताजनक होते जा रही हैं। सरकार द्वारा साझा एडवाइजरी में कहा गया है कि यह वैश्विक युवा तंबाकू सर्वेक्षण (GYTS), 2019 के निष्कर्षों की ओर ध्यान आकर्षित करता है, जिसमें पता चला है कि भारत में 13 से 15 वर्ष की आयु के 8.5 प्रतिशत स्कूली छात्र विभिन्न रूपों में तंबाकू का सेवन करते हैं।
नशे से युवाओं को बचाने का लक्ष्य
मैनुअल में प्रभावी रणनीतियों और उपायों की रूपरेखा दी गई है, जिन्हें स्कूल और कॉलेज तंबाकू मुक्त वातावरण को बढ़ावा देने के लिए अपना सकते हैं, जिसमें आजीवन तंबाकू की लत को रोकने में शुरुआती हस्तक्षेप के महत्व पर जोर दिया गया है।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !


















