DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

उत्तराखंड में महिलाओं पर उत्पीड़न और दुष्कर्म को लेकर कांग्रेसी धामी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे, पुलिस के साथ हुई झड़प

Congress took to the streets against Dhami government over harassment and rape of women in Uttarakhand
Congress took to the streets against Dhami government over harassment and rape of women in Uttarakhand
Congress took to the streets against Dhami government over harassment and rape of women in Uttarakhand

देवभूमि में महिलाओं पर उत्पीड़न और दुष्कर्म को लेकर आज राजधानी देहरादून में कांग्रेस के दिग्गज नेता धामी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे। कांग्रेस महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने राजधानी देहरादून में सीएम आवास कूच किया। इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत भी मौजूद रहे।शनिवार को उत्तराखंड कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। इस दौरान कांग्रेस ने बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। महिला कांग्रेस की सैकड़ों कार्यकर्ता जुलूस के जरिए मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। लेकिन पुलिस ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री आवास से पहले ही रोक दिया। बड़ी संख्या में मौजूद महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। आरोप लगाया कि सरकार की नाकामी की वजह से प्रदेश में महिला दुष्कर्म अत्याचार और बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही है अपराधियों में पुलिस का खौफ बिल्कुल नहीं रहा है। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जोरदार झड़प हुई। जिसमें कई महिला कांग्रेस कार्यत्रियों के कपड़े भी फट गए। पुलिस के रोकने पर काफी देर तक कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता वहीं धरने पर बैठ गए। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कई मामलों में सत्तारूढ़ पार्टी के नेता शामिल है। लेकिन सरकार द्वारा उनके खिलाफ एक्शन लेने के बजाय उन्हें बचाने का काम किया जा रहा है। जिसको विरोध में आज यह प्रदर्शन किया गया है। प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा ज्योति रौतेला ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म, अत्याचार एवं उत्पीड़न के मामले बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News