DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद सेवा स्वच्छता कार्यक्रम में भारतीय रेलवे का सहयोग अभूतपूर्ण।

The cooperation of Indian Railways in Jehanabad Seva Sanitation Program is unprecedented.

रेलवे कालोनी में स्वच्छता अभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम, किया गया रोपण।

जहानाबाद -जिले में विगत 17 सितंबर से सेवा पखवारा कार्यक्रम चल रहा है, जो 02 अक्टूबर तक चलेगा।इस कार्यक्रम के तहत भारतीय रेलवे भी अपना अभूतपूर्ण योगदान दे रहा है। इसी कड़ी में जहानाबाद रेलवे स्टेशन में कार्यरत कर्मचारी भी सेवा स्वच्छता अभियान के तहत रेलवे स्टेशन से साफ सफाई का काम अपने हाथों सम्भाल रखा है। वही रेलवे कर्मचारी कुमार गौरव के नेतृत्व में स्टेशन के इर्द गिर्द की सफाई एवं आने जाने वालों को स्टेशन साफ रखने हेतु दिशा निर्देश दे रहे हैं।यही नहीं सेवा स्वच्छता के तहत एक वृक्ष मां के नाम,का भी दायित्व पुरा करते हुए रेलवे कालोनी में वृक्षारोपण का कार्य भी किया जा रहा है। तथा रेलवे कर्मचारियों को भी एक पेड़ मां के नाम पर अपने गांव में लगाने का स॑देश देने का काम कर रहे हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News