
आज दिनाँक 19 सितम्बर 2024 को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि शेखर के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में राष्ट्र व्यापी सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन सदर अस्पताल जहानाबाद में किया गया। इस अवसर पर भाजयुमो जिला महामंत्री राहुल पाण्डेय,जिला मंत्री गौरव कुमार, सक्रिय कार्यकर्ता कुणाल कुमार सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार देव ने कहा कि प्रधानमंत्री का पूरा जीवन माँ भारती की सेवा में समर्पित है, उसी से प्रेरणा लेकर भाजपा कार्यकर्ता मानवता की सेवा के लिए आज रक्तदान कर रहा है।
समाज की सेवा ही भाजपा का प्राथमिक लक्ष्य है,किसी भी विषम आपदा में भाजपा कार्यकर्ता मानव सेवा में खड़ा रहता है।भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि शेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री की यशस्वीता एवं दीर्घायु की कामना के लिए आज भाजयुमो जहानाबाद रक्तदान शिविर का आयोजन किया है।

इस प्रकल्प से रक्तदान को लेकर आम जनों में जो अंधविश्वास है, उस रूढ़ि को तोडना है। हर स्वस्थ व्यक्ति 100 दिन के अंतराल पर रक्तदान कर पीड़ितों के स्वस्थ होने में मदद कर सकता है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री धीरज कुमार,अनिल ठाकुर, मंत्री ब्रजेश कुमार, महेंद्र कुमार, सर्वेश वर्मा,मीडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमार,युवा मोर्चा क्षेत्रीय सह प्रभारी शुभम राज जिला मंत्री रौशन कुमार सहित रक्त संग्रह केंद्र के कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












