
जहानाबाद : जिले के सदर अस्पताल परिसर में परिवार नियोजन पखवाड़ा को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन सिविल सर्जन डॉक्टर देवेंद्र प्रसाद सहित अन्य गणमान्यों के द्वारा फीता कटकर किया गया।
इस मौके पर सिविल सर्जन ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि आज जनसंख्या के मामले में भारत विश्व में नंबर एक स्थान रखता है जो चिंता का विषय है। अधिक जनसंख्या होने से विकास कार्य बाधित होता है और लोगों के रहन सहन के स्तर में गिरावट होती है। जिसको लेकर ही जागरूकता फैलाने हेतु परिवार नियोजन पखवाड़ा को मनाया जा रहा है। जो आगामी 30 सितंबर तक जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि इस शिविर में जिलेवासियों को जनसंख्या नियंत्रण हेतु टेंपररी और परमानेंट उपाय बताया जायेगा और उसे अमल में लाने हेतु प्रेरित किया जाएगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












