DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद खेल रहे बच्चे को कुत्ते ने काट किया जख्मी, घायलावस्था में सदर अस्पताल लाया

A child playing in Jehanabad was bitten by a dog and injured, he was brought to Sadar Hospital in injured condition.

रतनी – अवारा कुत्तों को अकसरहा ग्रामीण क्षेत्रों में घूमने रहने के फलस्वरूप कभी कभी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी कड़ी में आज सोमवार को शाम करीब तीन बजे परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम लाखापुर में आवारा कुत्ते ने एक बच्चा को काट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। बच्चे को तत्काल परिजनों ने इलाज हेतु जहानाबाद सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज जारी है।

जख्मी बच्चे की मां रि॑कु देवी ने रोते हुए बताई कि घर के दरवाजे पर मेरा पुत्र अ॑कित कुमार उम्र करीब 5 वर्ष खेल रहा था। खेलने के क्रम में ही अचानक कुत्ता झपट पड़ा और काट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। वही उन्होंने बताई कि जब बच्चा चिल्ला उठा तो घर से बाहर आया तो देखा कि बच्चे को कुत्ते ने बुरी तरह जख्मी कर दिया। जिसे तत्काल जहानाबाद सदर अस्पताल लाया हूं,। जहां बच्चे को इलाज जारी है, डाॅक्टर को माने तो बच्चा खतरा से बाहर बताया गया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News