DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad: शनिवार को जिले के इस क्षेत्र में बाधित रहेगी बिजली

Jehanabad: Electricity will be disrupted in these area of the district on Saturday

जहानाबाद: जिले में शनिवार यानी की 21 सितंबर 2024 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।

जहानाबाद एनएचएआई के द्वारा 132 केवीए टॉवर लाइन में मेंटेनेंस कार्य को लेकर सुरक्षातम्मक दृष्टि के मद्देनजर शकुराबाद एवं नोआवा पीएसएस से निकलने वाली सभी फीडरो की विद्युत आपूर्ति 21.09.24 (शनिवार) को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक पूर्णत: बंद रखने की सूचना दी है।

जहानाबाद कार्यपालक अभियंता सुनील के अनुसार कल शकुराबाद और नोआवा पीएसएस से निकलने वाली सभी फीडरो की बिजली बाधित रहेगी। साथ हीं उन्होंने प्रभावित उपभोक्ताओं से अपनी जरूरत की सभी काम निपटा लेने तथा पानी का संग्रह कर लेने की अपील की है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News