DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद: ड्यूटी के दौरान बिगड़ी होमगार्ड जवान की तबीयत

Home Guard jawan’s health deteriorated during Jehanabad duty

रात में 3 बजे के आस-पास  लाया गया जहानाबाद सदर अस्पताल, इलाज के दौरान जवान नरेश प्रसाद की मौत, खदुमपुर थाना क्षेत्र के मुस्सी गांव के थे निवासी

जहानाबाद जिले में अभी 2 दिन पहले एक होमगार्ड जवान की मौत की खबर पुरानी भी नहीं हुई थी कि एक और खबर ने जवानों को झकझोर दिया है। तबीयत खराब होने की वजह से ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। गृह रक्षा वाहिनी के जवान का नाम नरेश प्रसाद था जो की जहानाबाद पुलिस चौकी नंबर एक में पोस्टेड थे। रात में लगभग 2:00 बजे उनकी तबीयत अचानक खराब होने लगी। अपने साथी हवलदार को उन्होंने बताया कि सांस लेने में तकलीफ हो रही है। वहां मौजूद हवलदार चंचल सिंह के द्वारा जवान नरेश प्रसाद को जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन कुछ घंटे के अंदर ही उनकी मौत हो गई। मामले की सूचना होमगार्ड जवान के परिजनों को भी दी गई। सुबह होते होते उनके परिजन भी जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंच गए। आकस्मिक निधन से परिवार में शोक की लहर है। वही बताया यह जा रहा है कि विभाग के द्वारा श्रद्धांजलि के बाद उनके शव को उनके पैतृक गांव भेज दिया जाएगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News