
ऑक्सीजन मैन के नाम से मशहूर गौरव राय ने आज अपनी मां की पुण्यतिथि पर 100वीं बार रक्तदान किया। गौरव राय पेशे से व्यवसायी हैं लेकिन लोग उन्हें उनके समाज के लिए किए गए कार्यों से ज्यादा जानते है। उनके मुताबिक वर्ष 1984-85 में किसी रिश्तेदार की जरूरत से शुरू हुआ सिलसिला कब जुनून में बदल गया पता हीं नहीं चला। उन्होंने अबतक 368 लोगों को अपने इस रक्तदान के कारवें में शामिल किया है, यानी की 368 नए लोगों को प्रेरित कर इस नेक कार्य के लिए राजी किया है।
रक्तदान के अलावा गौरव का महिला उत्थान में भी योगदान सराहनीय है। उन्होंने बच्चियों को वर्कप्लेस में महावारी में होने वाली दिक्कतों को समझते हुए कई सरकारी विद्यालय या कॉलेजों में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगवाए हैं। साथ ही ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से प्रेरित करते हुए उन्हें सिलाई मशीन उपलब्ध कराया और साथ ही अन्य ग्रामीण महिलों को भी सिलाई सीखने और स्वरोजगार से जोड़ने का एक चेन बनाया जिससे की सर्वाधिक महिलाए स्वावलंबी बनें। उन्होंने जरूरतमंद और मेधावी बच्चों के बीच शिक्षा एवं खेल सामग्री के रूप में सहायता पहुंचा कर उन्हे आगे बढ़ने में उनकी मदद की है। सबसे बड़ी बात यह है की उनके इस पूरे सफर में उन्होंने यह सारा काम खुद की और अपने दोस्तों की मदद से की और उन्होंने किसी नेता या संस्था से न जुड़ कर अपने आसपास के लोगों को प्रेरित कर और उनकी मदद से किया है।
आपको बता दें कि एक वर्ष में एक रक्तदाता सर्वाधिक 4 बार हीं रक्तदान कर सकते है।
#Bihar #Jehanabad #JehanabadNews #जहानाबाद #dwsamachar #GauravRai #OxygenaMan Gaurav Rai गौरव राय #blooddonation #century #Bihar
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












