DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Bihar: कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे ने की आत्महत्या, पप्पू यादव ने जताया दुःख

Bihar Congress Legislature Party leader Shakeel Ahmed Khan’s son committed suicide, Pappu Yadav expressed grief

शकील अहमद खान के बेटे ने आत्महत्या कर ली है, पटना के गर्दनीबाग स्थित सरकारी आवास में की आत्महत्या, कांग्रेस विधायक दल के नेता हैं शकील अहमद

कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान (Shakeel Ahmed Khan) के बेटे आयान जाहिद खान ने पटना में आत्महत्या कर ली है।

बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के इकलौते बेटे अयान जाहिद खान की आत्महत्या से मौत हो गई है। अयान की उम्र महज 17 वर्ष थी और वह 12वीं का छात्र था। प्रारंभिक जांच के अनुसार अयान अपने कमरे में मृत पाया गया, उसने खुद को फांसी लगा ली। आत्महत्या का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है, जिससे परिवार सदमे में है। बताया जा रहा है कि शकील खान इस समय पार्टी के कार्य से बिहार से बाहर हैं।

गर्दनीबाग के सरकारी आवास में शव मिला:

बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधयक शकील अहमद खान के बेटे अयान जाहिद खान (Ayaan Zahid Khan) का शव पटना के गर्दनीबाग स्थित सरकारी आवास में मिला है। जानकारों के अनुसार रात में वह अपने कमरे में अकेला सोया था। सुबह जब वह नहीं उठा तो परिवार ने उसके कमरे की जांच की। अंदर जो कुछ देखा उसे देखकर सभी हैरान रह गए। कमरे में उसका शव लटका हुआ मिला।

वहीं अयान के दोस्त के अनुसार “अयान ख़ुदकुशी नहीं कर सकता। बीते रात वह अपने मित्र के जन्मदिन की पार्टी में सम्मलित हुआ था, खुश भी था। रात में माँ हीं उसे पार्टी में लेने पहुंची थी। अयान के दोस्त के अनुसार, बोर्ड एग्जाम की भी कोई  प्रेशर नहीं था, क्योंकि अयान ने प्रिबोर्ड परीक्षा में 95% अंक लाया था।

पटना पुलिस की फोरेंसिक टीम जांच में जुटी:

https://twitter.com/AHindinews/status/1886292231281311990?t=_jlQmqpmpR5eAq-Zse_fXA&s=19

घटना की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सहित पटना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। घटनास्थान की बारीकी से जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की टीम को बुलाया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। शकील अहमद खान बिहार में कांग्रेस विधायक दल के  नेता हैं तथा अपनी साफ-सुथरी छवि के लिए जाने जाते हैं। विधायक कटिहार जिले के कबर कोठी गांव के रहने वाले हैं। वे पहली बार 2015 में कटिहार के कदवा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए थे।

पप्पु यादव ने जताया दुःख:

इस घटना को लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने दुख जताया है। पूर्णिया सांसद ने एक्स पर लिखा, “एक अत्यंत दुःखद सूचना से मर्माहत हूं! बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता मेरे मित्र डॉ. शकील अहमद खान साहब के इकलौते पुत्र का असामयिक निधन हो गया! मेरी पूरी संवेदना शकील भाई और उनके परिजनों के साथ है! लेकिन एक पिता-माता के लिए ढांढस के कोई शब्द नहीं है मेरे पास! अल्लाह ईश्वर.”

‘इकलौते पुत्र का असामयिक निधन हृदय विदारक’: दीपिका पांडेय सिंह

झारखंड सरकार में मंत्री और महगामा से विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने भी गहरी संवेदना प्रकट की है. झारखंड सरकार में मंत्री और महगामा से विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने एक्स पर लिखा, “एक अत्यंत दुखद समाचार से व्यथित हूं! बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता, मेरे बड़े भाई डॉ. शकील अहमद खान साहब के इकलौते पुत्र का असामयिक निधन की खबर हृदय विदारक है. शकील भाई और उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. इस अपार पीड़ा में कोई भी शब्द संबल नहीं दे सकते. ईश्वर उन्हें शक्ति दें

खबर अपडेट की जा रही है

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News