DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

WPL 2023 Auction | Live Updates: विमेंस प्रीमियर लीग के लिए महिला खिलाड़ियों पर धन की बारिश, स्मृति मंधाना सबसे महंगी बिकीं, नीलामी जारी

WPL 2023 Auction | Live Updates: Smriti Mandhana hits the jackpot as RCB buy the India’s T20I Vice Captain for Rs3.4 crore
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

पहली बार होने जा रहे विमेंस प्रीमियर लीग डब्ल्यूपीएल के लिए महिला क्रिकेट खिलाड़ियों कि मुंबई में नीलामी जारी है। इस ऑक्शन में भारत की टॉप ऑर्डर बैटर स्मृति मंधाना सबसे महंगी बिकीं हैं। उन्हें बेंगलुरु ने 3.4 करोड़ रुपए में खरीदा है। मंधाना के अलावा, एश्ले गार्डनर और नेटली सीवर ब्रंट भी 3 करोड़ रुपए से ज्यादा राशि में बिकीं। करीब 450 खिलाड़ियों के लिए पांच टीमें बोली लगा रही हैं। कुछ देर के बाद त्वरित नीलामी का दूसरा राउंड शुरू होगा। बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, बोर्ड सचिव जय शाह और आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन के लोगो को रिवील किया।

इस मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की नीता अंबानी समेत कई अन्य टीमों के मालिक भी मौजूद हैं। भारत की उप-कप्तान और टी20 में भारत की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाली दूसरी बल्लेबाज, स्मृति मंधाना अब तक सबसे महंगे प्राइस में बिकी। मंधाना के लिए आरसीबी और मुंबई के बीच लड़ाई हुई, लेकिन आखिरकार बाजी आरसीबी के हाथ लगी। मंधाना की बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी। ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बनी। गार्डनर को गुजरात ने 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा। उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी। मुंबई ने नेट स्कीवर को 3.20 करोड़ में खरीदा। उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी। भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्स ने 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा। दीप्ति की बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी।

ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर बेथ मूनी को गुजरात ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा। इनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये थी। टी20 वर्ल्ड कप में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले जेमिमा रॉड्रिगेज को दिल्ली कैपिटल्स ने 2.2 करोड़ रुपये में खरीदा। उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी। महाराष्ट्र की देविका वैद्य ओपन ऑक्शन में 20वीं करोड़पति बनीं। देविका का बेस प्राइस 40 लाख रुपये था। उन्हें यूपी वॉरियर्स ने 1.40 करोड़ रुपये में खरीदा। मानसी जोशी का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। उन्हें गुजरात जाएंट्स ने बेस प्राइस पर खरीदा। चार भारतीय खिलाड़ियों को दो करोड़ से ज्यादा राशि मिली। नीलामी में चार देशों की कप्तान नहीं बिकीं। इनमें साउथ अफ्रीका की सुने लुस, इंग्लैंड की हीथर नाइट, श्रीलंका की चमारी अटापट्टू और वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज शामिल रहीं। महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, दिल्ली और बेंगलुरु की टीमें हैं। ऑक्शन में 449 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी, 200 से ज्यादा खिलाड़ी भारतीय हैं। जबकि बाहरी टीमों में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के सबसे ज्यादा खिलाड़ी हैं।

अब तक टॉप खिलाड़ी यह हैं:

  • 3.4 करोड़ रु. – स्मृति मंधाना (भारत) – RCB
  • 3.2 करोड़ – एश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया) – GG
  • 3.2 करोड़ – नेट साइवर-ब्रंट (इंग्लैंड) – MI
  • 2.6 करोड़ – दीप्ति शर्मा (भारत) – UPW
  • 2.2 करोड़- जेमिमा रोड्रिग्स (भारत) – DC
  • 2.0 करोड़- शेफाली वर्मा (भारत) – DC
  • 2.0 करोड़- बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया) – GG
  • 1.9 करोड़- पूजा वस्त्राकर (भारत) – MI
  • 1.9 करोड़- ऋचा घोष (भारत) – RCB
  • 1.8 करोड़- हरमनप्रीत कौर (भारत) – UPW
  • 1.8 करोड़ – सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड) – UPW

ऑक्शन में इन खिलाडियों पर भी लगी बोली:

  • अमनजोत कौर- 50 लाख, मुंबई इंडियंस (भारत)
  • डी. हेमलता- 30 लाख, गुजरात जायंट्स (भारत)
  • लॉरेन बेल- 30 लाख, यूपी वॉरियर्स (इंग्लैंड)
  • मोनिका पटेल- 30 लाख, गुजरात जायंट्स (भारत)
  • एल. हैरिस- 45 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (ऑस्ट्रेलिया)
  • तारा नौरिस- 10 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (यूएसए)
  • धरा गुज्जर- 10 लाख, मुंबई इंडियंस (भारत)
  • जासिया अख्तर- 20 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (भारत)
  • दिशा कासत- 10 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (भारत)
  • लक्ष्मी यादव- 10 लाख, यूपी वॉरियर्स (भारत)
  • इन्द्राणी रॉय- 10 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (भारत)
  • मिन्नु मानी- 30 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (भारत)
  • कनिका अहूजा, 35 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (भारत)
  • श्रेयंका पाटिल- 10 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (भारत)
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News