DW Samachar – Header
BREAKING

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी जारी, क्रिसमस और नया साल मनाने के लिए पहुंचे सैलानी, मैदानी क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में सोमवार से मौसम ने करवट ली है। मैदान से लेकर पहाड़ तक बादल छाए हुए हैं। इसके साथ जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश और बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के चलते हिमाचल में दो नेशनल हाईवे समेत 30 सड़कें बंद हो गई हैं। इसके साथ इन तीनों राज्यों में क्रिसमस … Read more

Mixed Weather Impact Across India from February 17 to 21, High Alert for Heavy Rain & Storms in Several States

उत्तराखंड में सोमवार से मौसम ने करवट ली है। मैदान से लेकर पहाड़ तक बादल छाए हुए हैं। इसके साथ जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश और बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के चलते हिमाचल में दो नेशनल हाईवे समेत 30 सड़कें बंद हो गई हैं। इसके साथ इन तीनों राज्यों में क्रिसमस और नया साल मनाने के लिए लोग पहुंच चुके हैं और कई लोग घरों से रवाना हो चुके हैं। पहाड़ पर जाने वाले लोगों के दिलों दिमाग में बर्फबारी का सुंदर नजारा छाया हुआ है। हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू-मनाली समेत कई शहरों में सभी होटल फुल हो चुके हैं। ऐसे ही उत्तराखंड में मसूरी, नैनीताल, हरिद्वार और ऋषिकेश समेत कई शहरों में छोटे-बड़े सभी होटलों में कमरा पाने के लिए मारामारी है। जम्मू-कश्मीर में भी गुलमर्ग, श्रीनगर में भी पर्यटकों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है। पूरे उत्तर भारत में ठंड का असर देखा जा रहा है।

राजधानी दिल्ली-एनसीआर में हुई हल्की बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी है। दिल्ली-एनसीआर को ठंडी सर्दियों से थोड़ी राहत मिली, लेकिन प्रदूषण का स्तर अभी भी बेहद गंभीर बना हुआ है। वहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है और ठंड का दौर शुरू हो गया है। प्रसिद्ध हिमालयी मंदिरों सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी और पूरे राज्य में बर्फीली हवाएं चलने से उत्तराखंड में भीषण शीतलहर चल रही है। गढ़वाल हिमालय में बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब और कुमाऊं क्षेत्र में मुनस्यारी में ताजा बर्फबारी हुई जिससे पूरे राज्य में ठंड बढ़ गई है। देहरादून समेत कई स्थानों पर पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी भी हुई। मसूरी, धनोल्टी और चकराता में भी बर्फबारी हुई, जिससे पर्यटक काफी खुश हुए। तापमान में तेजी से गिरावट आई है। लोग खुद को गर्म करने के लिए सड़कों के किनारे अलाव के पास बैठे नजर आए। राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में बारिश भी हुई। राजस्थान में अगले 3 दिन और मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन ओले-बारिश का अलर्ट है। इसके चलते राजस्थान सरकार ने 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। क्रिसमस के दिन भी दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि इस दिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। जिसके बाद 26 दिसंबर को फिर से बूंदाबांदी होने के आसार हैं। 27 दिसंबर को भी मौसम खराब होने का अनुमान है। इस दिन दिल्ली-एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है

Digital Women Trust

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़