मौसम विभाग ने मुंबई में अगले तीन दिनों में भारी बारिश की जताई संभावना, कई अन्य राज्यों में भी बारि को लेकर अलर्ट जारी
देश में मानसून की सुरुआत दक्षिण भारत में प्रवेश करते हुए हो चुकी हौ और अब ये उत्तर-पूर्वी राज्यों में सक्रिय हो गया है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश ने दस्तक दी है।
मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई में अगले तीन दिन भारी बारिश का संभावना जताई है, साथ ही मौसम विभाग ने जर्जर इमारतों को खाली करने की चेतावनी भी दी है।
वहीं मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर में 10 जून को तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। साथ हीं
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मंगलवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मध्यप्रदेश के इंदौर, भोपाल, छिंदवाड़ा, शाजापुर, मंदसौर सागर सहित कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















