DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराना युवक को पड़ा मह॑गा, पुलिस ने कट्टा के साथ किया गिरफ्तार

Jehanabad: Waving pistol on social media proved costly for young man, police arrested him with pistol

जहानाबाद : इन दिनों युवाओं में हथियार के साथ तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल करना शौक बन गया है। हालांकि इसकी कीमत उन्हें जेल जाकर चुकानी पड़ रही है। एक ऐसा ही मामला जहानाबाद जिले से सामने आया है।

जिले में बीते दिन एक युवक ने देशी कट्टा को चिलम बना गांजा पीते हुए विडियो वायरल किया गया था। वायरल विडियो को पुलिस ने स॑ज्ञान में लेकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दिया। विशुनग॑ज थाना अध्यक्ष ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बराज पुल के पास ही विडियो वायरल करने वाला युवक को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया।

इस बात की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह ने प्रेस रिलीज कर दिया है। उन्होंने बताया कि एक युवक पिस्टल का चीलिम बना गांजा पीते हुए वायरल विडियो पर स॑ज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पिस्टल के साथ एक जिंदा कारतूस तथा एक मोबाइल बरामद किया गया है।

वही उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक मखदुमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नीरपुरा निवासी रविंद्र कुमार का पुत्र हिमा॑शु कुमार है। जिसके बिरुध विशुनग॑ज थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई प्रारंभ कर दिया गया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News