
आयोजन, स्कॉलरशिप परीक्षा के सफल विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
जहानाबाद : शहर में आज एक निजी रेस्ट हाउस में करियर पॉइंट के द्वारा करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां स्टार स्कॉलरशिप परीक्षा के सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम खास कर विद्यार्थियों के लिए रखा गया था। कैरियर पॉइंट के एकैडमी हेड अमित कुमार कुमार के द्वारा कार्यक्रम को संचालित किया गया एवं कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जहां जहानाबाद के विद्यालय से कुछ शिक्षक भी उपस्थित रहे जो छात्रों को मार्गदर्शन देने की बात की। वही केमिस्ट्री के गुरु दिलीप कुमार ने छात्रों के करियर काउंसलिंग किए एवं छात्रों को JEE एवं NEET जैसी प्रतियोगिता में परीक्षा में सफल होने के मूल मंत्र बताएं। हमें आगे सफल होने के लिए पढ़ाई बहुत ही जरूरी है और पढ़ाई एक ऐसा चाबी है जो हमारे आने वाले सफलता के दरवाजे खोलते जाएंगे। जहानाबाद के कुछ शिक्षकों ने इस आयोजन में भाग लेकर छात्रों की उज्जवल भविष्य की कामना की एवं छात्रों को मार्गदर्शन दिया। जहां आज कैरियर पॉइंट के द्वारा एवं काउंसलिंग के द्वारा काफी सारे बच्चों का मार्गदर्शन किया गया। ऊज्वल भविष्य की कामना की जाती है साथ ही साथ इस प्रोग्राम का होस्ट की जिम्मेदारी R J Vijeta को दिया गया । इस कार्यक्रम को पूरी होस्ट R J Vijeta के द्वारा किया गया और R J Vijeta ने भी बच्चों का अच्छा मार्गदर्शन करते हुए पढ़ाई के बारे में बताया और उनसे उनके करियर के बारे में सवाल जवाब भी किया। उन्होंने अपने अंदाज में बच्चों का दिल जीत और और बच्चों की मार्गदर्शन की बातें कहीं। बता दे कि आज कैरियर पॉइंट के इस कार्यक्रम में जहानाबाद से लगभग हजारों बच्चे शामिल हुए। इस कार्यक्रम का हिस्सा बने जहां कैरियर पॉइंट को लेकर छात्रों के गार्जियन से बात की गई तो उन्होंने भी बताया हमारे बच्चों के लिए एक अच्छा भविष्य है । इस कैरियर पॉइंट में हम हमारे बच्चे जब दसवीं पास कर जाते हैं उनके अनेक रास्ते हैं जिनमें एक कैरियर पॉइंट भी है जहां बच्चे पढ़ कर अपनी भविष्य को उज्जवल भविष्य में तब्दील कर सकते हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












