टीम इंडिया के फूड कंट्रोवर्सी पर क्या बोले वीरेंद्र सहवाग और सौरव गांगुली

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में आज नीदरलैंड और भारत का मैच होना है लेकिन उससे पहले ही टीम इंडिया ने आईसीसी को खाने को लेकर कंप्लेंट कर दिया था। टीम का कहना था कि ऑप्शनल ट्रेनिंग में उन्हें जो खाना दिया गया था वह बेहद निम्न स्तर का था और उसे वह खा नहीं पाएंगे। दरअसल टीम इंडिया जब ट्रेनिंग के लिए सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पहुंची तो उसे थाने में ठंडा सैंडविच और फलाफ़र दिया गया जिसे टीम इंडिया ने खाने से इंकार कर दिया रोहित शर्मा विराट कोहली और ऋषभ पंत सहित सभी खिलाड़ियों ने ब्रेकफास्ट को बॉयकॉट कर ट्रेनिंग भी नहीं की।
जब यह मामला आईसीसी पास पहुंचा तो आईसीसी ने इस पूरे मामले की जांच कर जानकारी जुटाने की बात कही है। इसके बाद भारतीय टीम के पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने भी अपना पक्ष रखा है। गांगुली ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि बीसीसीआई इस पूरे मामले का निपटारा जल्द से जल्द करेगी। साथ ही उन्होंने आईसीसी को भी नसीहत दे दी कि इस तरह के व्यवहार किसी भी टीम के साथ होना जायज या उचित नहीं है। उन्हें इस बारे में विचार करना चाहिए और जितना जल्दी हो सके इसका आउटपुट निकालना चाहिए।
इसके बाद अपने विस्फोटक बल्लेबाजी और बेबाक ट्वीट के लिए जानने वाले भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी ट्वीट कर सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में हुए फ़ूड कॉन्ट्रोवर्सी पर अपनी बात रखी है। सहवाग ने ट्वीट कर लिखा
Gone are the days when one used to think that the Western countries offer so good hospitality. India are way ahead of most western countries when it comes to providing hospitality of the highest standards.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) October 26, 2022
वे दिन गए जब कोई सोचता था कि पश्चिमी देश इतना अच्छा आतिथ्य प्रदान करते हैं। जब भी बेहतर अंदाज और शानदार आतिथ्य प्रदान करने की बात आती है तो भारत अधिकांश पश्चिमी देशों से आगे है।
वीरेंद्र सहवाग के इस ट्वीट से साफ है कि बीसीसीआई किसी भी विदेशी टीम का भारत आने पर शानदार स्वागत करती है जबकि भारतीय टीम के साथ ऐसा नही है। भारतीय टीम आईसीसी टूर्नामेंट खेलने ऑस्ट्रेलिया गई है इसलिए यह आईसीसी का दायित्व है कि वह पूरा ख्याल रखें। इसके पहले भी टीम इंडिया के खिलाड़ियों को 4 सितारा होटल में ठहराया गया था जिसके बाद जमकर कंप्लेन की गई थी।
अमन पांडेय
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












