DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

विजिलेंस ने किया अरेस्ट: उत्तराखंड में सहायक लेखाकार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया, सरकारी महकमे को शर्मशार किया

Vigilance caught Assistant accountant red handedly taking bribe in Uttarakhand

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार जीरो टॉलरेंस के मुद्दे और भ्रष्टाचार को लेकर सख्त रवैया अपनाए हुए हैं। लेकिन आए दिन राज्य में भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री धामी के भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के सपनों पर पानी फेर रहे हैं। आज एक बार फिर राज्य में भ्रष्टाचारी विजिलेंस टीम के शिकंजे में फंस गया। ‌यह सरकारी कर्मचारी बेधड़क रिश्वत लेते पकड़ा गया है। इसकी काली करतूत ने एक बार फिर सरकारी विभाग को शर्मशार कर दिया है। हल्द्वानी विजिलेंस की टीम ने आरएम सिडकुल सितारगंज के सहायक लेखाकार उमेश कुमार पुत्र ओम प्रकाश जोशी निवासी चांदमारी, काठगोदान को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। टीम लेखाकार से पूछताछ में जुटी हुई है। दरअसल, कुछ दिन पहले देहरादून निवासी एक व्यक्ति ने हल्द्वानी विजिलेंस में एक शिकायत दर्ज कराई थी।

जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसने एल्डिको सिडकुल में दो प्लॉट के लिए आवेदन किया था। प्लॉट का आवंटन होने के बाद उसका पूरा भुगतान कर दिया। शिकायतकर्ता का कहना था कि रजिस्ट्री की एनओसी उपलब्ध कराने के एवज में आरएम सिडकुल सितारगंज के कार्यालय में तैनात अकाउंटेंट उमेश कुमार 9 हजार की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत के आधार पर जब टीम ने जांच की तो मामला सही निकला। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर अकाउंटेंट को कार्यालय से 9 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया।बता दें कि उत्तराखंड में आए दिन रिश्वतखोरी के मामले में अधिकारी और कर्मचारी पकड़े जा रहे हैं। बीती 23 दिसंबर को सीबीआई ने हल्द्वानी के ईपीएफओ कार्यालय के क्लर्क को महिला की पेंशन लगवाने के लिए घूस मांगने पर गिरफ्तार किया था। इससे पहले रामनगर में विजिलेंस ने जीएसटी कार्यालय के दो कर्मचारियों को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा था। उससे पहले उधमसिंह नगर से विजिलेंस ने रिश्वतखोर ग्राम प्रधान को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़े

यह भी पढ़े

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News