DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: कोर्ट स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, वंदे भारत की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत


जहानाबाद: जिले के जहानाबाद कोर्ट रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गया से पटना की ओर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस उसी समय स्टेशन से गुजर रही थी, जबकि दूसरी ओर गया की दिशा में एक पैसेंजर ट्रेन भी जा रही थी। इसी बीच एक बुजुर्ग व्यक्ति रेलवे लाइन पार करने का प्रयास कर रहा था। तभी तेज रफ्तार वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मृतक का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत नगर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी उमेश प्रसाद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस शव की पहचान कराने की कोशिश में जुटी हुई है। साथ ही पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे रेलवे लाइन पार करने में सावधानी बरतें और निर्धारित स्थानों का ही उपयोग करें, ताकि इस तरह की दर्दनाक घटनाओं से बचा जा सके।

Jehanabad News: Tragic accident at Court Station, elderly man dies after being hit by Vande Bharat train

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News