DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News,: नदी में डूबने से 9 वर्षीय बच्चे की मौत, शादी में आया था ननिहाल


जहानाबाद,जिले के परस बीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत दोहिया गांव में एक दर्दनाक हादसे में 9 वर्षीय बच्चे की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि मृतक बच्चा राजवीर कुमार, पिता राजेश मांझी, पटना जिला के जदुमरी गांव का निवासी था। वह अपने ननिहाल जहानाबाद के दोहिया गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आया हुआ था। स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार सुबह बच्चा किसी कारणवश नदी किनारे नहाने के लिए गया था, तभी वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। काफी देर तक जब बच्चा वापस नहीं लौटा तो परिजनों को आशंका हुई। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां नदी किनारे बच्चे के कपड़े मिले।
इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे की तलाश शुरू की गई। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे का शव नदी से बरामद किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। इस हृदयविदारक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

Jehanabad News: 9-year-old boy drowns in river, had come to maternal grandparents’ house for wedding

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News