DW Samachar – Header
BREAKING

Veteran BJP Leader LK Advani turns 95 today, PM Modi, Rajnath Singh visited his home

95 साल के हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता: लालकृष्ण आडवाणी का जन्मदिवस आज, पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने घर पहुंच कर दी बधाई
Veteran BJP Leader LK Advani turns 95 today, PM Modi, Rajnat

95 साल के हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता: लालकृष्ण आडवाणी का जन्मदिवस आज, पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने घर पहुंच कर दी बधाई

Veteran BJP Leader LK Advani turns 95 today, PM Modi, Rajnath Singh visited his home
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक लालकृष्ण आडवाणी आज अपना 95वां जन्म दिवस मना रहे हैं। इस मौके पर राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लालकृष्ण आडवाणी के घर पर जन्मदिवस की बधाई देने पहुंचे। ‌पीएम मोदी करीब 40 मिनट तक लाल कृष्ण आडवाणी के घर पर रहे। उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। पीएम मोदी ने इस दौरान लाल कृष्ण आडवाणी से आशीर्वाद लिया।‌‌ आडवाणी के जन्मदिन पर पीएम मोदी हर साल उन्हें बधाई देने पहुंचते हैं। उनसे आशीर्वाद लेते हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, श्रद्धेय लाल कृष्ण आडवाणी जी को उनके जन्मदिवस पर ढेरों शुभकामनाएं। उनकी गिनती भारतीय राजनीति की कद्दावर हस्तियों में होती है। देश, समाज और दल की विकास यात्रा में उनका अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आडवाणी ने अपने अथक प्रयासों से देश भर में पार्टी संगठन को मजबूत किया। सरकार का हिस्सा रहते हुए देश के विकास में भी अमूल्य योगदान दिया। शाह ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की है। बता दें कि आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची में हुआ था। 2002 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में 7वें उप-प्रधानमंत्री रहे। इससे पहले 1998 से 2004 के बीच एनडीए सरकार में गृहमंत्री रहे। 2015 में उन्हें पद्म विभूषण मिला था।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़