DW Samachar – Header
BREAKING

Venue for third Test of Border-Gavaskar Trophy shifted to Indore from Dharamsala: BCCI

हिमाचल के धर्मशाला में होने वाला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच किया शिफ्ट, इस शहर में खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले महीने 1 मार्च को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्टेडियम में खेले जाने वाला तीसरे टेस्ट को शिफ्ट कर दिया गया है। अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल … Read more

BCCI-shifted-venue-for-third-test-of-Border-gavaskar-trophy-from-Dharmsala-to-Indore.

हिमाचल के धर्मशाला में होने वाला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच किया शिफ्ट, इस शहर में खेला जाएगा

Venue for third Test of Border-Gavaskar Trophy shifted to Indore from Dharamsala: BCCI
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले महीने 1 मार्च को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्टेडियम में खेले जाने वाला तीसरे टेस्ट को शिफ्ट कर दिया गया है। अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा।

बीसीसीआई ने धर्मशाला की आउटफील्ड खराब होने की वजह से यह फैसला लिया। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का यह मैच पहले हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन के धर्मशाला स्टेडियम में 1 से 5 मार्च के बीच खेला जाना था।धर्मशाला हिमाचल प्रदेश का हिल स्टेशन है जो ऊंचाई पर स्थिति है और ये क्रिकेट स्टेडियम दुनिया के सबसे खूबसूरत क्रिकेट नजारों में एक को पेश करता है। यहां पर टेस्ट मैच देखना कई दर्शकों का सपना भी था जो अब पूरा नहीं हो पाएगा।

Digital Women Trust

बीसीसीआई ने सोमवार को बताया कि ज्यादा सर्दी होने के कारण धर्मशाला स्टेडियम की आउटफिल्ड तैयार नहीं हुई है। इस वजह से वेन्यू को इंदौर शिफ्ट किया गया है। खेल को धर्मशाला से शिफ्ट करने का फैसला बोर्ड के निरीक्षण पैनल की रिपोर्ट के बाद लिया गया है। पैनल ने 11 फरवरी को मैदान का दौरा किया और आउटफील्ड पर कई तरह की अव्यवस्थित चीजे देखीं, जिसे हाल ही में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) द्वारा एक नई जल निकासी प्रणाली स्थापित करने के लिए फिर से बिछाया गया था। बता दें कि नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को तीन दिन के अंदर पारी और 132 रन से हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत 1-0 से आगे है। दूसरा टेस्ट 17 फरवरी से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच चौथा मैच 9 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़