DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

मौसम विभाग ने उत्तराखंड समेत पांच राज्यों के लिए किया ऑरेंज अलर्ट जारी; हिमाचल में एक की मौत, 100 से ज्यादा सड़के बंद

Uttarakhand weather update: Orange alert for six districts today, intense spells of rain likely

तेज बारिश और उसके चलते भूस्खलन से पहाड़ी राज्यों की परेशानियां कम नहीं हो रहीं हैं। सोमवार को हिमाचल प्रदेश में मणिमहेश से आ रहे श्रद्धालुओं का एक दल भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिसमें एक श्रद्धालु की मौत हो गई। राज्य में जगह-जगह पहाड़ के टूट के गिरने से 100 से अधिक सड़कें बंद हैं। उत्तराखंड में भी कुछ ऐसा ही हाल है और भूस्खलन के चलते बदरीनाथ हाईवे पर वाहनों की आवाजाही करीब चार घंटे तक बाधित रही। मैदानी राज्यों में भी लोगों को जलभराव की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड समेत पांच राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश में मंगलवार के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया, जबकि अन्य कई राज्यों के लिए यलो अलर्ट है।

इन क्षेत्रों में तीन दिन मूसलाधार बारिश के आसार:

Uttarakhand weather update: Orange alert for six districts today, intense spells of rain likely
Uttarakhand weather update: Orange alert for six districts today, intense spells of rain likely

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक दक्षिण बांग्लादेश के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है और इसके प्रभाव से अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी और पूर्व-मध्य भारत में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा, अगले 2-3 दिनों के दौरान केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
वहीं मौसम विभाग ने उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में मंगलवार को भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हुई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, तेलंगाना, तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई।

कांगड़ा-चंबा मार्ग पर भारी भूस्खलन:

शिमला से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार रात कांगड़ा-चंबा मार्ग पर द्रम्मण में भारी भूस्खलन हुआ। इसमें ऊना के दौलतपुर चौक के रहने वाले श्रद्धालु की मलबे में दबने से मौत हो गई। भारी बारिश से कांगड़ा में 16 मकान भी ढहे गए। मनाली-लेह मार्ग पर धुंधी के समीप सोमवार सुबह भारी चट्टान गिरने से यातायात दो घंटे अवरुद्ध रहा। भारी बारिश और भूस्खलन के चलते सोमवार को प्रदेश में 107 सड़कें, 91 बिजली ट्रांसफार्मर और 36 पेयजल योजनाएं ठप रहीं। मौसम विभाग ने प्रदेश में मंगलवार और बुधवार को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 22 अगस्त से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

यह भी पढ़ेमंकीपॉक्स ने दुनिया के लिए बढ़ाई चिंता, भारत के करीब पहुंची महामारी, केंद्र ने राज्यों को जारी किए निर्देश, जानिए क्या है यह खतरनाक वायरस

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News