DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

उत्तराखंड में लव जिहाद को लेकर सीएम धामी ने की पुलिस अधिकारियों के साथ हाईलेवल की मीटिंग, आरोपियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

Uttarakhand Strict probe, action will be taken against ‘Love Jihad’ cases
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

लव जिहाद को लेकर उत्तराखंड सरकार गंभीर है। इसी को लेकर शुक्रवार को सीएम धामी ने पुलिस अधिकारियों के साथ हाई लेवल की मीटिंग की। ‌मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में जो डेमोग्राफिक बदलाव हुआ है, उस पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इसलिए प्रदेश में सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। जो भी संदिग्ध सामने आ रहा है, उसकी जांच की जा रही है। जांच में यदि किसी व्यक्ति की इस तरह के कामों में संलिप्ता पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, प्रदेश में हाल में जो कथित लव जिहाद के मामले सामने आए हैं, उस पर सीएम धामी ने कहा कि यह एक साजिश है, जो सोची समझी रणनीति के तहत की जा रही है। हालांकि, उत्तराखंड के लोग अब इस मामले को लेकर जागरूक हुए हैं। साथ ही सरकार भी अब इस पर सख्ती से कार्रवाई करेगी। प्रदेश में लव जिहाद के मामलों को बढ़ने नहीं दिया जाएगा। उत्तराखंड में सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ राज्य सरकार की कार्रवाही लगातार जारी है, जहां एक ओर वन भूमि पर बने अवैध धार्मिक स्थलों को हटाने का काम किया जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ नदियों के किनारे वन भूमि पर हुए अतिक्रमण पर भी कार्रवाई का सिलसिला जारी है। हालांकि, इस मामले पर सीएम धामी ने कहा कि अतिक्रमण बहुत गंभीर विषय है। बावजूद इसके कुछ लोगों ने इस मामले पर भ्रम फैलाने की भी कोशिश की। सरकार ने इस बात पर जोर दिया है कि जो लोग लंबे समय से वन भूमि पर काबिज हैं, उनके नियमितिकरण के लिए कैबिनेट ने सब कमेटी बनाई है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News