DW Samachar – Header
BREAKING

उत्तराखंड सरकार ने केदारघाटी में विभिन्न विकास कार्यों के लिए आवंटित किए बड़ी धनराशि, होंगे कई विभिन्न कार्य

उत्तराखंड सरकार ने केदारघाटी में विभिन्न विकास कार्यों के लिए आवंटित किए बड़ी धनराशि, होंगे कई विभिन्न कार्य
uttarakhand government allocates significant funds3139536397975754826.
Uttarakhand Government Allocates Significant Funds for Various Development Projects in Kedarnath Valley

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारघाटी में विकास और विभिन्न कार्यों की बढ़ोतरी के लिए 1389.75 लाख की धनराशि स्वीकृत की है।

राज्य योजना के अंतर्गत विकासखंड अगस्तमुनि में चंद्रापुरीगुगली-आसो-जयकरण-डी मोटर मार्ग के सुधार एवं डामरीकरण के लिए 535.10 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस मार्ग की कुल लंबाई 5 किमी है।

Digital Women Trust

इसके अतिरिक्त राज्य योजना के अंतर्गत विकासखंड अगस्तमुनि में सारी गौचर के मध्य अलकनंदा नदी पर डबल लेन क्लास ए लोडिंग 95 मीटर स्पान स्टील गार्डर मोटर सेतु एवं 2.50 किमी पहुँच मार्ग के नवनिर्माण के लिए 17.71 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

वहीं, राज्य योजना के अंतर्गत केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में दो निर्माण कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें 471.87 लाख की विकासखंड उखीमठ में गुप्तकाशी-जाखधार-तयूडी मोटर मार्ग से देवर मोटर मार्ग(8.50 किमी) का सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य के अतिरिक 365.07 लाख के विकासखंड अगस्तमुनि में अंदरगढ़ी से धारतोलियों मोटर मार्ग(4.50किमी )के सुधार एवं डामरीकरण को स्वीकृति प्रदान की गई है।

यह भी पढ़े: 

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़