DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

बेहोशी की हालत में मिले अज्ञात वृद्ध को डायल 112 की पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज के दौरान हुई मौत

Dial 112 police admitted an unknown old man in an unconscious state to Sadar Hospital, he died during treatment.

जहानाबाद बीते सोमवार को पटना गया रोड मे डॉ ग्रिजेश कुमार के पास एक अज्ञात बुजुर्ग बेहोशी की हालत में पड़े होने की सूचना पर 112 न की पुलिस ने अज्ञात बुजुर्ग को सदर अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा था। अज्ञात होने की वजह से लोगों द्वारा पहचान करने पर जानकारी जुटाई और, बुजुर्ग के परिजनों की सूचना दी।

सूचना मिलते ही बुजुर्ग के परिजन अस्पताल आए और अपने घर ले गए। वही बुजुर्ग की हालत गंभीर होने के फलस्वरूप पुनः सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वही मृतक के पौत्र राकेश कुमार ने बताया कि मेरे दादा मेघनाथ यादव कही दुर्घटना ग्रस्त हो गए थे, हमलोग एक श्राद्ध कर्म में दुसरे गांव बुआ के यहां गए हुए थे,तो जानकारी मिली कि दादा दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं और सदर अस्पताल में भर्ती है। खबर प्राप्त होते ही हमलोग सदर अस्पताल आया और रात्रि करीब 12 बजे इन्हें लेकर घर चले गए।पर॑तु स्थिति खराब होते देख पुनः अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।

मृतक जिले के काको थाना क्षेत्र के ग्राम सातन पुर निवासी मेघनाथ यादव बताएं गए हैं।

जहानाबाद से वरुण कुमार

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News