DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Uttarakhand: Congress leader Indira Hridayesh Passes Away

उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का निधन, कांग्रेस की बैठक में भाग लेने दिल्ली गईं थीं

उत्तराखंड की वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंदिरा हृदयेश का निधन हो गया है। उनकी मृत्यु दिल्ली के उत्तराखंड सदन में हुई। जानकारी के मुताबिक वे शनिवार को कांग्रेस की बैठक में शामिल होने राजधानी आयी थी। फिलहाल उनके शव को उत्तराखंड ले जाने के तैयारी की जा रही है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, हार्टअटैक के चलते उनका निधन हुआ है। बता दें कि वह दिल्ली में कांग्रेस संगठन की बैठक में शामिल होने गईं थीं। जहां रविवार की सुबह उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया। वह उत्तराखंड सदन नई दिल्ली में ठहरी हुईं थीं। बीते रोज प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के साथ बैठक में शिरकत की थी जिसके बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी उत्तराखंड सदन में मौजूद थे, उन्‍होंने कहा कि उत्तराखंड ऒर कांग्रेस को गहरा आघात पहुंचा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दुख जताया है। पूर्व मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट किया कि कांग्रेस की वरिष्‍ठ नेत्री इंदिरा हृदयेश के निधन का दुखद समाचार मिलकर दुखी है। उन्‍होंने अपने राजनीतिक जीवन में कई पदों को सुशोभित किया। पूर्व मुख्‍यमंत्री विजय बहुगुणा, वन मंत्री हरक सिंह रावत समेत कई मंत्री व नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News