DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालयन बास्केट का किया शुभारंभ

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami launched Himalayan Basket

एक आदर्श चंपावत बनाना हमारा स्वप्न और संकल्प है: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में हिमालयन बास्केट का शुभारंभ किया। उन्होंने चंपावत से वर्चुअल रूप से जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “हिमालयन बास्केट” की शुरुआत वर्ष 2018 में सुमित और स्नेहा थपलियाल ने की थी। सुमित पेशे से एक इंजीनियर हैं और स्नेहा एक मार्केटिंग पेशेवर हैं। देवभूमि से होने के कारण, दोनों हमेशा स्थानीय लोगों को रोजगार देने के लिए कुछ अलग करना चाहते थे। दोनों ने डेयरी, खेती और उनके पहलुओं से संबंधित विकल्पों पर विचार कर हिमालयन बास्केट की स्थापना का निर्णय लिया।

हिमालयन बास्केट के तहत दूध, हल्दी, पुदीना जैसे कृषि उत्पाद खरीदकर इनसे अलग-अलग उत्पाद बनाकर विदेशों में सप्लाई करते हैं। उत्पाद बनाने के लिए 200 से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं। दूध से बनने वाले उत्पाद ‘चुरपी’ और ‘घी’ की डिमांड अधिक है, क्योंकि चुरपी गाय के दूध से बना एक विशेष कठोर पनीर है और दोनों ने उत्तराखंड में इसके उत्पादन का बीड़ा उठाया है।

Himalayan Basket Products - DW Samachar
The Himalayan Basket Products

मुख्यमंत्री धामी बताया की सरकार और जिला प्रशासन की मदद से सुमित और स्नेहा थपलियाल को बागवानी कोल्ड स्टोर लीज पर दीया गया है और जो लोग भी इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं हमारी सरकार उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा स्वप्न और संकल्प है कि एक आदर्श चंपावत बनाएं। इसके लिए हमें चाहिए कि चंपावत के जो भी उत्पाद हैं, वो सभी आदर्श होने चाहिए।

यह भी पढ़ेUttarakhand: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय कार्मिकों के लिए इलेक्ट्रॉनिक बस सेवा का किया शुभारम्भ

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News