DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

धामी सरकार की कैबिनेट की बैठक में इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी, जानिए एक नजर

Uttarakhand cabinet gives nod to proposal
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

राजधानी देहरादून के सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। ‌ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में सुबह 11 बजे से कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कुल 33 प्रस्तावों पर चर्चा हुई। जिसमें राजकीय भूमि पर अतिक्रमण संज्ञेय व गैर जमानती अपराध अध्यादेश को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। धामी कैबिनेट की बैठक सचिवालय कक्ष में आयोजित की गई। कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्य, गणेश जोशी, प्रेमचंद्र अग्रवाल और सुबोध उनियाल समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। कैबिनेट बैठक संपन्न होने के बाद सचिव मुख्यमंत्री, शैलेश बगोली ने मीडिया से बात करते हुए महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी दी। धामी सरकार ने कैबिनेट की बैठक में इन प्रस्तावों को दी मंजूरी। बैठक में पर्यटन विभाग के पटेलनगर मुख्यालय में अब बिजनेस होटल बनाने का प्रस्ताव आया। कैबिनेट ने पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत निर्माण की योजना पर मुहर लगा दी। इसके अलावा मसूरी के जॉर्ज एवरेस्ट में एयरो स्पोर्ट्स गतिविधि को भी मंजूरी दे दी गई। एयरो स्पोर्ट्स एक्टिविटी का आयोजन यहां पर पीपीपी मोड में कराया जाएगा। धामी कैबिनेट ने परिवहन विभाग की ओर से नियमवाली में संशोधन के भेजे गए प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। साथ ही, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के ढांचा को मंजूरी प्रदान करते हुए 245 पद स्वीकृत किए गए हैं। पुष्कर सिंह धामी सरकार ने प्रदेश में तीन मुफ्त सिलेंडर देने की योजना को एक साल के लिए बढ़ा दिया है। सरकार की ओर से इस संबंध में पहले घोषणा की गई थी। अंत्योदय योजना के लाभार्थियों को मुफ्त 3 सिलेंडर देने और रिफिल करने के फैसले को अब वर्ष 2024 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके साथ-साथ उधम सिंह नगर जिले में ग्राम पंचायत अधिकारियों के पदों की संख्या में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। वित्त विभाग की ओर से बचत विभाग के कर्मियों को कलक्ट्रेट में समायोजित किए जाने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दे दी गई है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News