उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले बसपा ने लिया बड़ा एक्शन, लालजी वर्मा और राम अचल राजभर को पार्टी से किया बर्खास्त

Ram Achal Rajbhar 
Mayawati 
Lalji Verma
बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए बसपा विधानमंडल दल के नेता लालजी वर्मा व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय महासचिव राम अचल राजभर को बसपा से निष्कासित कर दिया है।वहीं शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को बीएसपी की ओर से विधायक दल का नेता चुना गया है।

बता दें की राम अचल राजभर और लालजी वर्मा बसपा के शासनकाल में महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री रहे हैं और पार्टी के कद्दावर नेता माने जाते हैं। बसपा के सत्ता से बाहर होने के बाद भी पिछड़े वर्ग के ये दो बड़े नेता अभी भी बसपा में थे। रामअचल राजभर की राजभर समाज पर और लालजी वर्मा की कुर्मी समाज पर अच्छी पकड़ मानी जाती है।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने यह कार्रवाई इन नेताओं के एक दूसरे राजनीतिक दल में शामिल होने को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहे अटकलों के बीच की है।
वहीं बसपा से निष्कासित विधायक व राष्ट्रीय महासचिव राम अचल राजभर का कहना है उन्हें निष्कासन की कोई जानकारी नहीं है। न तो वह किसी पार्टी में जा रहे थे और न ही जाएंगे। वह बसपा में थे, बसपा में हैं और बसपा में ही रहेंगे।
इन दो विधायकों के पार्टी से निष्काषन के बाद पार्टी में 7 हीं विधायक बचे हैं। अब तक 11 विधायक निष्कासित हो चुके हैं।
ये 9 विधायक पहले से ही निलंबित
1- असलम राइनी ( भिनगा-श्रावस्ती)
2- असलम अली (धौलाना-हापुड़)
3-मुजतबा सिद्दीकी (प्रतापपुर-इलाहाबाद)
4- हाकिम लाल बिंद (हांडिया- प्रयागराज)
5-हरगोविंद भार्गव (सिधौली-सीतापुर)
6-सुषमा पटेल( मुंगरा बादशाहपुर)
7-वंदना सिंह -( सगड़ी-आजमगढ़)
8- अनिल सिंह (पुरवा-उन्नाव)
9- रामवीर उपाध्याय (सादाबाद-हाथरस)
आज 2 और हुए
10- लालजी वर्मा (कटेहरी, अंबेडकर नगर)
11- राम अचल राजभर (अकबरपुर,अंबेडकर नगर)
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












