बिहार सरकार का फैसला, 28 सितंबर से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के खुलेंगे सभी विद्यालय

बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 28 तारीख से 9 से 12 के सभी स्कूल खोलने का आदेश जारी किया है। साथ ही सभी स्कूलों को जारी किए गए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का सख्त आदेश भी दिया है। वहीं वर्तमान में एक सप्ताह में एक बच्चा सिर्फ दो ही दिन स्कूल जा सकेगा एवं स्कूल जाने का फैसला बच्चे उनके अभिभावक पर निर्भर करेगा। यह फैसला आज हुए शिक्षा विभाग के उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया ।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












