DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: टहेटा स्टेशन पर युवक पर जानलेवा हमला, जातिसूचक गाली और पुरानी रंजिश का आरोप

Jehanabad News: टहेटा स्टेशन पर युवक पर जानलेवा हमला, जातिसूचक गाली और पुरानी रंजिश का आरोप

जहानाबाद: जिले के टहेटा रेलवे स्टेशन के पास बुधवार शाम एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। मखदुमपुर से अपने घर लौट रहे युवक को 10–15 अज्ञात बदमाशों ने घेरकर बेरहमी से पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान मनीष कुमार (22 वर्ष), पिता जगदीश ठाकुर, निवासी तेहता, प्रखंड मखदुमपुर, जिला जहानाबाद के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मनीष पढ़ाई कर मखदुमपुर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कुछ लोग, जो कथित तौर पर मखदुमपुर स्टेशन से ही उसका पीछा कर रहे थे, टहेटा स्टेशन पर पहले से घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही मनीष प्लेटफॉर्म पर उतरा, बदमाशों ने उसे चारों ओर से घेर लिया और धारदार हथियार तथा लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में युवक बुरी तरह घायल होकर खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत मखदुमपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, जहानाबाद रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार युवक फिलहाल खतरे से बाहर है, लेकिन उसे गंभीर चोटें आई हैं।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि हमलावर पहले से ही नशे की हालत में अक्सर विवाद करता था और आए दिन गाली-गलौज करता था। कुछ दिन पहले उसने मनीष की मां पर भी हमला किया था। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि हमलावर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर लगातार मानसिक प्रताड़ना देता था और उसी पुरानी रंजिश के चलते इस बार जानलेवा हमला किया गया। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस प्रशासन को सूचना देकर न्याय की मांग की है। वहीं, संबंधित थाना का कहना है कि अभी तक लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलते ही मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने जिले में कानून-व्यवस्था और नशाखोरी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करता है।

Jehanabad News: A youth was attacked at Taheta station, alleging casteist abuse and an old rivalry.

Digital Women Trust
Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़