DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Unlock 4.0: Hyderabad Metro to resumes its operation from 7th September 2020

Hyderabad Metro to resumes its operation from 7th September 2020

तेलंगाना सरकार का निर्णय, 7 सितंबर से चलेंगी नए शर्तों के साथ हैदराबाद मेट्रो…

Hyderabad Metro to resumes its operation from 7th September 2020

तेलंगाना सरकार ने 7 सितंबर से हैदराबाद में मेट्रो रेल सेवाओं के संचालन की अनुमति श्रेणीबद्ध तरीके से दी है। यह घोषणा केंद्र सरकार द्वारा देश भर में अनलॉक-4 के लिए जारी दिशानिर्देशों के तहत किया गया है।

आपको बता दें कि कल ही अर्थात 1 सितंबर को सभी भारतीय महानगरों के प्रबंधक निदेशकों ने आवश्यक सावधानियों और सुरक्षा उपायों के एक नियमावली तय करने के लिए एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया था । इस नियमावली को एक या दो दिन में आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा तय किया जाएगा।

हैदराबाद मेट्रो रेल लिमिटेड के एमडी “एनवीएस रेड्डी” ने मंगलवार रात एक बयान में कहा की ” गृह मंत्रालय” की मंजूरी के साथ, हम ‘हैदराबाद मेट्रो’ को 7 सितंबर से दुबारा चलाने का निर्णय लिया गया है।

हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि इस दरम्यान ‘गृह मंत्रालय’ द्वारा जारी प्रोटोकॉल का उचित पालन सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त सावधानी बरती जाएगी, मेट्रो ट्रेनों और स्टेशनों में सामाजिक दूरी को बनाए रखा जाएगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News