DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

गुजरात के अमरेली में बड़ा हादसा, सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को बेकाबू ट्रक ने कुचला 8 की मौत कई घायल

गुजरात के अमरेली में एक बेहद दर्दनाक घटना घटित हुई है।
जहाँ आज अहले सुबह करीब 3:30 बजे सड़क के किनारे सो रहे लगभग 10 मजदूरों को तेज रफ्तार से आई ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में 8 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं ।सभी घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए अमरेली के पुलिस अधीक्षक निर्लिप्त राय ने बताया कि मृतकों में आठ और 13 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं। बधादा गांव में हुए हादसे में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।

बता दें की वाहन चलाते समय झपकी आने से ट्रक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था और ट्रक सड़क किनारे बनी एक झोपड़ी में जा घुसा, जिसमें 10 लोग सो रहे थे। उन्होंने बताया कि मृतकों में दो बुजुर्ग भी शामिल हैं।
पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया और ट्रक को अपने कब्जे में लिया है और फिलहाल पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि ड्राइवर कहीं शराब पीकर तो ट्रक नहीं चला रहा था, जिसकी वजह से यह भीषण हादसा हुआ है।  

वहीं राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने हादसे पर दुख जताया है और तत्काल और उचित मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ हीं राज्य सरकार इस हादसे में जान गंवाने वालों के पीड़ितों को 4 लाख रुपये की सहायता प्रदान करेगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News