TRAI’s New SIM Card Rules: Say Goodbye to Expensive Recharges
आज के दौर में ज्यादातर मोबाइल फोन दो सिम कार्ड वाले होते हैं। इसी के अनुसार लोग भी दो सिमों का इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन हमारा ज्यादातर काम एक हीं सिम कार्ड का होता है।पर दूसरे सिम कार्ड को भी एक्टिव रखने के लिए हमें एक तय राशि का रिचार्ज करवाना पड़ता है।
दूसरा सिम कार्ड इस्तेमाल नहीं होने पर डीएक्टिवेट ना हो जाए इसलिए भी लोग मजबूरी में रिचार्ज करवाते हैं। लेकिन बीते दिनों रिचार्ज प्लान्स महंगे होने के बाद से दो-दो नंबर को रिचार्ज कराना कई बार बेहद मुश्किल होता रहा है। अगर आपको भी इसी तरह का डर रहता है तो आपके लिए खुशखबरी है। अब आप बता अपने नंबर को बिना रिचार्ज किए हुए भी कई महीने तक सिम को एक्टिव रख सकते हैं।
लगातार रिचार्ज कराने से मिली राहत
अक्सर लोग सेकंडरी सिम को सिर्फ अपनी खास तरह की जरूरतों को पूरा करने के लिए रखते हैं। इसलिए नंबर को डिस्कनेक्ट होने या फिर बंद होने से रोकने के लिए इस पर भी रिचार्ज कराते रहते हैं। लेकिन जब से रिचार्ज प्लान्स महंगे हुए हैं तब से सेकंडरी सिम में पैसे खर्च करना थोड़ा सा मुश्किल हो गया है।
हालांकि टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी कि ट्राई के नए नियमों ने जियो, एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल के करोड़ों यूजर्स को बड़ी राहत दी है। ट्राई के नियम ने मोबाइल यूजर्स को लगातार महंगे रिचार्ज कराने के झंझट से भी छुटकारा दिला दिया है।
TRAI के नियम ने दी बड़ी राहत
TRAI मोबाइल यूजर्स कंज्यूमर हैंडबुक (TRAI consumer handbook) के मुताबिक अब रिचार्ज खत्म होने के बाद आपका सिम 90 दिन तक एक्टिव रहता है। यानी रिचार्ज खत्म होने के लगभग 3 महीने तक आपका नंबर एक्टिव रहता है।
20 रुपये खर्च करके 120 दिन एक्टिव रहेगा सिम
TRAI के नियम के मुताबिक अगर आपका नंबर 90 तक निष्क्रिय रहता है और उसमें 20 रुपये का प्रीपेड बैंलेस है तो कंपनी आपके उन 20 रुपये को कट करके 30 दिनों की वैलडिटी बढ़ा देगी। मतलब आपका नंबर आप कुल 120 दिन तक एक्टिव रह सकता है। इस तरह अगर कोई सेकंडरी सिम रखते हैं तो उसमें 20 रुपये का बैंलेंस रखने के बाद रिचार्ज खत्म होने पर 120 दिन तक सिम कार्ड को एक्टिव रख सकते हैं।
15 दिनों की मिलती है मोहलत
TRAI के मुताबिक इन 120 दिनों के बाद सिम कार्ड यूजर्स को 15 दिनों की मोहलत दी जाती है अपने नंबर को दोबारा एक्टिवेट करने का। हालांकि अगर कोई यूजर इन 15 दिनों में भी अपने नंबर को एक्टिवेट नहीं करता तो फिर उसका नंबर पूरी तरह से डीएक्टिवेट हो जाएगा और फिर उस नंबर को किसी दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़े: दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी: बड़े वादों के साथ वोटर्स को लुभाने की कोशिश
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















